यूपीआई पर शुल्क लगाकर सरकार ने जनता की जेब पर डाका डाला: उदित राज

नई दिल्ली, 18 सितंबर . कांग्रेस नेता उदित राज ने यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाए जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले लोगों को यूपीआई के जरिए भुगतान करने के लिए प्रोत्साहित किया और अब इसी पर शुल्क लगाकर जनता की जेब पर डाका डालने का काम किया जा रहा है.

नई दिल्ली में से बातचीत में कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि यूपीआई से पेमेंट करने के लिए सरकार ने लोगों को उत्साहित किया. इसके बाद उनकी जेब पर डाका डालना शुरू कर दिया गया. 2,000 रुपए से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लागू होगा. 2000 से ऊपर वाले ट्रांजेक्शन का वॉल्यूम बहुत ज्यादा है और इस पर शुल्क लगाना सीधे तौर पर यह जनता की जेब की लूट है.

उदित राज ने कहा कि सरकार पहले से ही पेट्रोल और डीजल पर भारी एक्साइज ड्यूटी तथा जीएसटी के माध्यम से जनता से पैसा ले रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की भलाई के लिए काम नहीं कर रही है.

उदित राज ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के ‘युवा धर्म संसद’ कार्यक्रम को लेकर कहा कि जेन-जी अपने आप नहीं आती; उसका एक सिस्टम है. संघ के कई अनुषांगिक संगठन हैं और भाजपा भी है. यही लोग जेन-जी को ऑर्गेनाइज करके लाते हैं. जो जेन-जी उनके समर्थक हैं, उन्हीं को वहां लाया जाता है.

उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि मैं चुनौती देता हूं कि ओपन हाउस में जेन-जी को बुलाएं. वहां सवाल-जवाब करना मुश्किल हो जाएगा और ये जवाब नहीं दे पाएंगे. दूसरी ओर, राहुल गांधी जेन-जी से बातचीत कर रहे हैं और उनसे खुले तौर पर बात कर रहे हैं. उनके कार्यक्रमों में फिल्टर करके लोगों को लाया जाता है, वरना ये जवाब देने की स्थिति में नहीं रहेंगे.

राम मंदिर को लेकर अभिनेत्री स्वरा के बयान पर उदित राज ने कहा कि जो बात बीत गई, उस पर क्या कहना है, अब उसका कोई मतलब नहीं होता है.

टीएमसी के सिबंल से जुड़े सवाल पर उदित राज ने कहा कि एनसीपी के साथ भी यही हुआ था. यही शिवसेना के साथ हुआ और अब टीएमसी के साथ भी ऐसा ही हो रहा है.

उदित राज ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह भारत का चुनाव आयोग नहीं, भाजपा का आयोग है. दिनदहाड़े नियमों का उल्लंघन हो रहा है. लोकतंत्र को कमजोर करने का मतलब जनता की आवाज को दबाना है.

–

डीकेएम/पीएम