
पुणे, 19 सितंबर . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया. देशभर में 45 जगहों पर आयोजित रोजगार मेले के तहत, उन्होंने युवाओं को वर्चुअली संबोधित भी किया. रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र पाने वाले उम्मीदवारों ने खुशी जाहिर करते हुए प्रतिक्रिया दी.
मुंबई की रहने वाली मधुरिमा प्रकाश ने कहा, “मेरी नियुक्ति डीआरडीओ में साइंटिस्ट बी के पद पर हुई है. इससे मेरे परिवार के सभी लोगों में खुशी है. इस अवसर पर मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करना चाहती हूं. उनकी वजह से मेरे जैसे कई युवाओं को रोजगार मिला है. हम लोग अपने-अपने क्षेत्र में देश की सेवा कर सकते हैं.”
पुणे में चुनी गईं राजस्थान की निशा ने से कहा, “युवाओं को अवसर प्रदान करने के लिए मैं भारत सरकार और प्रधानमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं. मेरा चयन डीआरडीओ में साइंटिस्ट बी के तौर पर हुआ है. इससे मैं भारत के रक्षा क्षेत्र में योगदान दे पाऊंगी. इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है.”
प्रभव कुमार यादव ने कहा, “मैं डीआरडीओ में साइंटिस्ट बी के पद पर नियुक्त हुआ हूं. हम लोगों को नियुक्ति पत्र मिलने वाले हैं. लोगों में काफी प्रसन्नता है. परिवार में खुशी का माहौल है. प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए इनीशिएटिव लिया है. ऐसे ही चलता रहा तो देश में जल्द ही प्रगति की नई लहर आएगी.”
बेंगलुरु में 20वें रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र पाने वाले एक उम्मीदवार ने कहा, “सबसे पहले तो मुझे बहुत खुशी हो रही है. इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ा, जिसमें काफी मेहनत और सब्र की जरूरत थी. इसलिए, अब मैं बहुत खुश हूं. असल में, देश के निर्माता के तौर पर हम सेवा करेंगे और सरकार की उम्मीदों, खासकर प्रधानमंत्री की उम्मीदों को पूरा करने की कोशिश करेंगे.”
–
एसडी/एबीएम