21वीं सदी के सबसे उम्मीद भरे रिश्तों में से एक है भारत-दक्षिण कोरिया संबंध: कोरियाई राजदूत

नई द‍िल्‍ली, 18 सितंबर . भारत में दक्षिण कोरिया के राजदूत ली सियोंग-हो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के जन-सेवा के सफर की सराहना करते हुए कहा क‍ि पूरी दुनिया उनका सम्मान करती है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-दक्षिण कोरिया के रिश्ते नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं.

छात्र कार्यक्रम पर से बात करते हुए राजदूत ली सियोंग-हो ने कहा क‍ि दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से यह एक बहुत ही ऐतिहासिक पड़ाव है. यह एक मील का पत्थर है. हम वास्तव में कोरिया और भारत को जोड़ने वाले मजबूत पुल बना रहे हैं. छात्र ही वे लोग हैं, जो आगे चलकर हमारी साझेदारी और दोस्ती को और मजबूत करेंगे.

भारत में ‘कोरियन एजुकेशन फेयर’ की यह शुरुआत है. मेरा मानना है कि यह पहला एजुकेशन फेयर है, लेकिन निश्चित रूप से आखिरी नहीं है. हम कोरिया और भारत के बीच शिक्षा के क्षेत्र में इस जुड़ाव को लगातार मजबूत और बड़ा करते रहेंगे.

दोनों देशों के मजबूत र‍िश्‍तों पर बात करते हुए राजदूत ली सियोंग ने प्रधानमंत्री की जमकर सराहना की. उन्‍होंने कहा, “पीएम मोदी एक महान नेता हैं और मेरा मानना है कि पूरी दुनिया उनका सम्मान करती है. वह दोनों देशों के रिश्तों को और करीब लाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं और हमें उनके शानदार नेतृत्व पर भरोसा है.

उन्‍होंने कहा क‍ि दोनों देशों के बीच के रिश्ते बहुत तेजी से मजबूत और आगे बढ़ रहे हैं. मेरा मानना है कि यह 21वीं सदी के सबसे उम्मीद भरे रिश्तों में से एक है. राजनीतिक, आर्थिक, औद्योगिक, सांस्कृतिक और शिक्षा के क्षेत्र में, यानी हर स्तर पर हम एक-दूसरे के बहुत ज्यादा करीब आ रहे हैं. मैं इस रिश्ते को लेकर बहुत उत्साहित हूं.

एवाई/वीसी