दिल्ली: संगम विहार में 40 साल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

नई दिल्ली, 17 जून . दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. कुछ लोगों ने बुधवार को एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

शुरुआती जानकारी सामने आई कि संगम विहार में गली नंबर-16, शिव मंदिर के पीछे एक व्यक्ति को गोली मारी गई. लगातार कई राउंड फायर के कारण इलाके में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई. गोली लगने के बाद व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया.

बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 40 साल थी, जो एच ब्लॉक रहने वाला था. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. आरोपी मृतक के परिवार का ही सदस्य बताया गया है.

स्थानीय व्यक्ति ने को बताया कि वह कबाड़े में से कुछ कीलें निकाल रहे थे. इसी दौरान, एक युवक आया और उनके औजार छीनने लगे. जब उन्होंने मना किया तो युवक ने जबरदस्ती की. तभी पास के व्यक्ति ने बचाव करने की कोशिश की और इसी दौरान गोली मार दी गई.

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दोनों (आरोपी और मृतक) एक ही परिवार के हैं. दोनों में पहले लड़ाई झगड़ा हुआ था. उसी में गोली मार दी गई. उन्होंने बताया कि 4-5 राउंड फायरिंग की गई थी. प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि अपना पारिवारिक मामला बताते हुए उन्होंने इस विवाद में अन्य लोगों को दखल देने से मना किया था.

फिलहाल, पुलिस पारिवारिक रंजिश को हत्या की वजह मान रही है. अधिकारियों ने कहा कि हत्या की घटना को लेकर हर एंगल की जांच शुरू की गई है. वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

डीसीएच/