
बीजिंग, 25 अक्टूबर . 5वें एशियाई पैरा गेम्स का समापन 24 अक्टूबर को जापान के नागोया स्थित मिज़ुहो पार्क एथलेटिक्स स्टेडियम में हुआ. इन खेलों में चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल ने 207 स्वर्ण, 117 रजत और 111 कांस्य पदक जीतकर कुल 435 पदक अपने नाम किए. लगातार पांचवीं बार चीनी प्रतिनिधिमंडल ने स्वर्ण पदक और समग्र पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और विदेशी एशियाई पैरा गेम्स में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.
चीनी प्रतिनिधिमंडल ने 17 स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए 312 एथलीटों को भेजा, जो विदेशी एशियाई पैरा गेम्स में भेजे गए एथलीटों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है. उन्होंने 11 विश्व रिकॉर्ड और 18 एशियाई रिकॉर्ड तोड़े. समापन समारोह में व्हीलचेयर फेंसिंग खिलाड़ी चोंग साइछ्वन ने चीनी प्रतिनिधिमंडल के ध्वजवाहक के रूप में कार्य किया.
आइची-नागोया एशियाई खेल और एशियाई पैरा खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष हिदेकी ओमुरा और एशियाई पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष माजिद राशिद ने भाषण दिए.
अपने भाषण में राशिद ने कहा कि इन खेलों ने एशियाई पैरा खेलों की बढ़ती ताकत और अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य की व्यापक संभावनाओं को प्रदर्शित किया है.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
एबीएम/