प्रधानमंत्री मोदी के सेशेल्स दौरे से प्रवासी भारतीयों में उत्साह, बोले- स्वागत के लिए विशेष तैयारी की गई है

सेशेल्स, 27 जून . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को सेशल्स के लिए रवाना हुए हैं. पीएम मोदी के सेशल्स दौरे को लेकर प्रवासी भारतीयों में काफी उत्साह है. प्रवासी भारतीयों ने से बातचीत की है.

से बातचीत करते हुए प्रवासी भारतीय भरत ईरानी ने कहा कि मैं बीते 15 वर्षों से सेशेल्स में जॉब कर रहा हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर काफी उत्साह है. उनके स्वागत के लिए हमारी ओर से काफी तैयारी की गई है. कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी की गई है. उनके दौरे को इतना उत्साह है कि शब्दों में बयां नहीं कर सकते.

एक प्रवासी भारतीय ने कहा, “मैं 2019 से सेशेल्स में हूं. पहली बार मुझे प्रधानमंत्री का स्वागत करने का मौका मिला है. हम इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं. हमारे रिश्ते पहले से ही मजबूत हैं और अब हम सकारात्मक सोच रहे हैं. निश्चित रूप से, सेशेल्स और भारत के बीच संबंध और भी मजबूत होंगे.” शख्स ने कहा कि पीएम मोदी के स्वागत के लिए हमारी ओर से बहुत सारी तैयारी की गई है.

भारतीय मूल के एक और शख्स ने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसा मौका मिलेगा. मुझे पहले कभी प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने का मौका नहीं मिला. यह पहली बार है जब मुझे सेशेल्स में उनसे मिलने का मौका मिल रहा है.

शख्स ने आगे कहा कि मैं 2016 से सेशेल्स में रह रहा हूं. सेशेल्स भारतीयों का पूरा सम्मान करता है और हमारी संस्कृति को अपनाने की कोशिश भी करता है. उन्होंने भारत और सेशल्स के बीच डायरेक्ट फ्लाइट की अपील की. शख्स ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और सेशेल्स के बीच काफी अच्छा रिश्ता है. सेशल्स के राष्ट्रपति भारत का दौरा कर चुके हैं. उम्मीद है कि दोनों देशों के रिश्तों इस बार नया मुकाम मिलेगा.

एसडी/एएस