
पटना, 28 जून . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने पीएम नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे और तेजस्वी यादव के बयान पर रिएक्शन दिया. से बातचीत के दौरान उन्होंने इन मुद्दों और दूसरे मौजूदा पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स पर पार्टी के विचार साझा किए.
अजय आलोक ने कहा कि आज देश के लिए गौरव का क्षण है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश की प्रतिष्ठा और सम्मान को बढ़ाया है. उन्हें सेशेल्स में गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ का सम्मान दिया गया है.
उन्होंने सोनिया गांधी के गाजा वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि एक तरफ पीएम मोदी को जलवायु संरक्षण में सम्मान मिल रहा है, वहीं कांग्रेस पार्टी अनाप-शनाप बयानबाजी कर रही है. कांग्रेस पार्टी के लोग कहते हैं कि अगर वह सत्ता में आ जाएगी तो भाजपा को सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाएगा. क्या कांग्रेस दोबारा आपातकाल लगाएगी?
उन्होंने कहा कि यही गंदी मानसिकता कांग्रेस को कभी सत्ता में आने नहीं देगी. जनता समझ चुकी है कि आप कितना जंग खाए हुए लोहे हो, जिससे सिर्फ टिटनेस ही होता है. टिटनेस को भारत की राजनीति में एंट्री नहीं है.
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस राज्य में कांग्रेस जाती है, दोबारा वापसी नहीं होती है, क्योंकि जंग खाए लोहे को कोई घरों में रखना नहीं चाहता. आज खुशी के दिन है, देश प्रसन्न है लेकिन आप मातम में रहो.
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रदेश सरकार को घोटाले की सरकार बताया है. वहीं सम्राट चौधरी को अंगूठा छाप सीएम कहा है. इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा कि नौंवी फेल व्यक्ति को ऐसी बातें करते शोभा नहीं देता है.
उन्होंने घोटाले को लेकर कहा कि सम्राट चौधरी बेल पर नहीं हैं. आप (तेजस्वी यादव) जरूर आईआरसीटीसी घोटाले मामले में बेल पर हैं, कभी भी जेल जा सकते हैं. कोर्ट से सर्टिफाइड घोटाला चोर कौन है? आपके पिता जी लालू यादव सजायाफ्ता हैं. पूरा खानदान घोटालेबाज है और आरोप दूसरे पर लगा रहे हैं.
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आपके 24 एमएलए रह गए हैं. एक एमएलए फैजल रहमान ने जिस दिन इस्तीफा दे दिया,उसी दिन नेता विपक्ष के लायक नहीं रहोगे.
–
एएसएच/वीसी