
मुंबई, 4 जुलाई . रियलिटी शो ‘अलायंस’ से वंशज सिंह के बाहर होने पर एक्टर कुशल टंडन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. दोनों कंटेस्टेंट्स के बीच हफ्तों तक चली तीखी बहस के बाद उन्होंने इसे ‘कर्म’ का फल बताया.
वंशज के मुख्यालय से बाहर निकलने के बाद कुशल ने अपने फैसले का बचाव किया और कहा कि युवा प्रतियोगी को अपने वरिष्ठों का सम्मान करना सीखना होगा.
उन्होंने कहा, “हम भी उस उम्र में… 22 साल के उम्र में लोगों का अनादर नहीं करते थे. पहले शो में भी इसने बहुत कुछ किया है. इस शो में जब आया तब कर्म कहते हैं ना कर्म आता है… सीधे उम्र पर आता है और बत्तमीजी करता है. लोगों को उसको सबक सिखाना चाहिए. आज सीखेगा तो कल किसी और शो में अपने सीनियर्स से बदतमीजी नहीं करेगा.”
कुशल ने आगे कहा कि वंशज का निष्कासन उसके अपने कार्यों का परिणाम था. निष्कासन के बाद अभिनेता ने अपनी जैकेट हवा में उछालकर जश्न मनाया.
वंशज ने कुशल पर आखिरी ताना मारे बिना विदा नहीं ली. मुख्यालय से निकलते समय, वह अभिनेता की ओर मुड़ा और बोला, “तुमसे बात कर रहा हूं… पीठ पीछे खेलना छोड़ दो, सामने बोलने की आदत डाल लो.
वंशज के जाने के बाद भी इस टकराव पर प्रतिक्रियाएं आती रहीं. प्रतियोगी डॉली जावेद ने खुलकर उसका समर्थन किया और कुशल से असहमति जताई.
रियलिटी शो ‘एलायंस’ को अभिनेता कुणाल खेमू होस्ट करते हैं और यह रणनीति पर आधारित रियलिटी शो है.
हालिया फेरबदल के बाद नीति टेलर, रूही दोसानी, पायल गेमिंग और अरमान खेरा किंग्स बन गए हैं.
डॉली जावेद, सैबी सूरी, रिव्वा किशन और वृद्धि पटवा हंटर्स में शामिल हुए हैं, जबकि कुशल टंडन, सोहेल खान, डेलबार आर्य और डेजी शाह वॉरियर्स में शामिल हैं. ज़ैद दरबार, मिनी माथुर, निखिल चिनप्पा और अगु स्टेनली चिएडोजी लेजेंड्स में हैं.
–
ओपी/एमएस