जकार्ता कन्वेंशन सेंटर में उमड़ा भारतीय समुदाय, पीएम मोदी के संबोधन का बेसब्री से इंतजार

जकार्ता, 7 जुलाई . जकार्ता कन्वेंशन सेंटर में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समुदाय को संबोधित करने वाले हैं. पीएम के संबोधन सुनने के ल‍िए यहां दूर-दूर से काफी संख्‍या में भारतीय समुदाय के लोग पहुंचे हैं. सभी यहां प्रधानमंत्री के आने का इंतजार कर रहे हैं. से बात करते हुए लोगों ने अपने उत्‍साह के इन पलों के बारे में बताया.

इंडोनेश‍िया में प्रयागराज की रहने वाली कुसुम उपाध्‍याय ने कहा क‍ि हम यहां काफी देर से प्रधानमंत्री मोदी का इंतजार कर है. अब वह आ गए हैं. बहुत अच्‍छा लग रहा है. हम सब बस बहुत उत्‍साह‍ित हैं प्रधानमंत्री मोदी का भाषण सुनने के ल‍िए.

स‍िद्धार्थ टेकरीवाल ने कहा क‍ि प्रधानमंत्री मोदी का एक अलग ही व्यक्तित्व है. वो सभी भारतीयों को एकजुट करते हैं. मैं 30 साल से भारत से बाहर हूं, और बीते कुछ वर्षों में बाहर रहने वाले भारतीयों की जो इज्‍जत है, वो पहले कभी नहीं थी. जब से पीएम मोदी ने भारत की कमान संभाली है, व‍िदेशों में रहने वाले भारतीयों का मान-सम्‍मान भी बढ़ गया है.

नीरज जैन ने कहा कि मैं जकार्ता में 14 साल से रह रहा हूं. आज पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर मैं बहुत उत्‍साह‍ित हूं. उन्‍होंने कहा क‍ि अगर आप इंडिया और इंडोनेशिया का नाम भी देखें, तो काफी सिमिलर सा नाम है. दोनों देशों के बीच में बहुत सारी समानताएं हैं. दोनों ही ग्रोइंग इकोनॉमीज हैं, और दोनों अगर मिलके काम करें तो बहुत सारे अवसर दोनों देशों के ल‍िए बनेंगे.

प्रत्यूष प्रसन्ना ने कहा क‍ि मैं एक फिनटेक कंपनी ‘फ्लिप’ का सीईओ हूं. मोदी जी का तो सबसे ज्यादा इंतजार रहता है और हमें स्पेशली इसलिए खुशी है क्योंकि इंडिया में पेमेंट्स में पीएम मोदी ने बहुत सारे बदलाव क‍िए हैं और हम भी वो सारे बदलाव इंडोनेशिया में लेके आ रहे हैं. ज‍िसे ऑफिशियली पीएम मोदी अनाउंस करेंगे. हमें खुशी है कि इंडिया की पेमेंट टेक्नोलॉजी अब इंडोनेशिया में आ रही हैं. बहुत अच्छा लगेगा, ऐसा लगेगा कि इंडिया इंडोनेशिया में आ गया है.

राम कोठारी ने बताया कि वह पिछले 22 साल से यहां रह रहे हैं. आज मोदी जी हमारे बीच आ रहे हैं, तो हमें बहुत खुशी हो रही है. आज मोदी जी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान मिला है, हमें बहुत अच्छा लग रहा है. आज हम लोग सब उनका इंतजार कर रहे हैं.

वहीं, भारतीय मूल की एक महिला ने कहा क‍ि हम लोग बहुत एक्साइटेड हैं. सबसे बड़ी बात है कि इंडोनेशिया में उनको सर्वोच्च सम्मान मिला है. यह सबसे वैल्यूएबल और मोस्ट प्रेशियस अवॉर्ड होता है. हम तो चाहते हैं कि पीएम मोदी हमेशा इंडोनेशिया आते रहें और हमसे मिलते रहें, हम लोग तो यही प्रेयर करते हैं. पूरी इंडियन कम्युनिटी उनका इंतजार कर रही है, यह गर्व का क्षण है हमारे लिए.

एवाई/एबीएम