
ऑकलैंड, 10 जुलाई . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने खुशी जताई. पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया में अपने सफल दौरे के पूरा करने के बाद शुक्रवार को न्यूजीलैंड पहुंचने वाले हैं.
न्यूज एजेंसी से बात करते हुए भारतीय समुदाय के सदस्यों ने इस दौरे को एक अहम पड़ाव बताया और कहा कि यह 40 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड का पहला दौरा है.
प्रधानमंत्री के स्वागत में प्रस्तुति दे रहे भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने कहा, “मैं पीएम मोदी के लिए परफॉर्म करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं. वह 40 साल बाद आ रहे हैं, लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि यह वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह है, इसलिए हमारा समूह उनके लिए यह परफॉर्म करने और इस मौके को यादगार बनाने को लेकर बहुत उत्साहित है.”
पीएम मोदी के सामने भारतीय सांस्कृतिक विरासत दिखाने का इसे जिंदगी भर का मौका बताते हुए एक प्रतिभागी ने कहा, “मैं सच में बहुत उत्साहित हूं. क्योंकि यह जिंदगी भर में एक बार मिलने वाला मौका है, जब हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपनी संस्कृति, भारतीय विरासत दिखाने का मौका मिल रहा है. परफॉर्म करने के लिए भी उतना ही उत्साहित हूं.”
एक और प्रतिभागी ने कहा, “हम उनके सामने परफॉर्म करने के लिए बहुत उत्साहित हैं. इसलिए, पहली बार, हम उनसे पर्सनली मिलने जा रहे हैं; यह हम सभी के लिए बहुत गर्व का पल है.”
एक और सदस्य ने कहा, “मैं आज रात अपने समूह के साथ वायलिन पर परफॉर्म कर रहा हूं. मैं बहुत उत्साहित हूं. हम उनके लिए एक स्पेशल परफॉर्मेंस करने वाले हैं.”
पीएम मोदी के दौरे की अहमियत बताते हुए भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने कहा, “हम सब बहुत उत्साहित हैं. मुझे लगता है कि यह कहना सही होगा कि पूरा भारतीय समुदाय बहुत उत्साहित है क्योंकि यह हमें इस तरह से वैलिड होने का एक अच्छा मौका देता है. 40 साल बाद, यह कुछ ऐसा है जिसका हमें इंतजार है. इसलिए हम इस पल का इंतजार कर रहे थे. हम मोदीजी को देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं.”
एक और सदस्य ने प्रधानमंत्री से मिलने की उम्मीद जताते हुए कहा, “40 साल बाद, भारत के प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं. हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हम उन्हें देख रहे हैं और उनसे मिल रहे हैं. अगर हो सका, तो हम उनसे हाथ मिलाना चाहेंगे.”
एक और सदस्य ने कहा, “हम पीएम मोदी के आने से बहुत खुश हैं. हम लंबे समय से उनका इंतजार कर रहे थे और हम बहुत उत्साहित हैं.” उन्होंने ‘मोदी, मोदी, मोदी’ के नारे लगाए.
इसे भारत-न्यूजीलैंड संबधों में एक अहम पल बताते हुए एक और सदस्य ने कहा, “भारत के प्रधानमंत्री 40 साल बाद न्यूजीलैंड आ रहे हैं. यह एक बहुत बड़ा दौरा है, खासकर मुक्त व्यापार समझौते के बाद. यह एक बहुत अहम पल है.”
एख व्यक्ति ने कहा, “मैं उनसे मिलने का बहुत समय से इंतजार कर रहा था. मैं बहुत खुश हूं कि वे यहां आए हैं. मुझे उनसे मिलने का इससे अच्छा मौका नहीं मिल सकता था.”
पीएम के दौरे से पहले भारतीय समुदाय के जोश भरे माहौल के बारे में बताते हुए एक और सदस्य ने कहा, “हां, यह एक अहम पड़ाव है जिसे हम भारतीय आज और कल जरूर देखेंगे. और हमें अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इनवाइट करने और उनका स्वागत करने का मौका मिला है.”
–
केके/एएस