सीएमजी के साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष का विशेष साक्षात्कार

बीजिंग, 11 अप्रैल . इस अप्रैल में 80वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बैरबॉक ने चीन की यात्रा की. इस यात्रा के अंत में उन्होंने चाइना मीडिया ग्रुप को एक विशेष साक्षात्कार दिया.

उन्होंने कहा कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और बहुपक्षवाद दबाव झेल रहा है. इस पृष्ठभूमि में यूएन महासभा अध्यक्ष का प्रमुख कर्तव्य यूएन चार्टर और यूएन के तीन बड़े स्तंभ यानी शांति व सुरक्षा, सतत विकास तथा मानवाधिकार की सुरक्षा करनी है. उन्होंने एक साथ बहुपक्षवाद की रक्षा करने की अपील की.

उन्होंने कहा कि चीन न सिर्फ यूएन के संस्थापकों में से एक है, बल्कि बहुपक्षवाद के सुदृढ़ समर्थकों में से एक है. वित्तीय दृष्टि से चीन वर्तमान में यूएन को सबसे बड़ा दान देने वाले देशों में से एक है. इसके अलावा चीन सक्रियता से यूएन शांति कार्य में भाग लेता है और सतत विकास में उतरता है. चीन न सिर्फ अपना वादे का पालन करता है, बल्कि विभिन्न देशों को एक साथ सहयोग करने का प्रोत्साहन करता है.

यूएन की भूमिका की चर्चा में उन्होंने कहा कि वर्तमान में यूएन पहले से अधिक महत्वपूर्ण है. यूएन के बिना विश्व कतई बेहतर नहीं होगा. पिछले साल 12 करोड़ से अधिक लोग यूएन द्वारा प्रस्तुत अनाज पर निर्भर हैं. यूएन के बिना हमें शायद विमान पर सवार होने का साहस भी नहीं होगा, क्योंकि वायु उड़ान सुरक्षा की निगरानी यूएन के अधीन एक संस्था करती है. यूएन को अधिक मजबूत बनाना हम सभी लोगों के हित में है. यूएन में अवश्य ही सुधार की आवश्यकता है.

उन्होंने कहा कि यूएन सुरक्षा परिषद की केंद्रीय भूमिका शांति व सुरक्षा की रक्षा करना और दोहरा मापदंड छोड़ना है. चीन समेत सुरक्षा परिषद के पाँच देश इस प्रक्रिया की कुंजीभूत शक्ति हैं. चीन हमेशा शांति की सुरक्षा करने के वादे का पालन करता है और इस प्रक्रिया में नेतृत्वकारी भूमिका निभाता है. चीन का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है. हमें प्रतीक्षा है कि चीन यूएन के साथ आगे बढ़कर अस्थिर विश्व में अधिक निश्चिताएं और स्थिरताएं डालेगा.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

एबीएम/