
पटना, 14 जुलाई . भाजपा की राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव, प्रशांत किशोर की ओर से डिग्री और संपत्ति पर कमेंट करने और तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी है.
से बातचीत करते हुए बांकीपुर उपचुनाव को लेकर धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि भाजपा के लिए कोई चुनौती है. कोई टक्कर में नहीं है. बीते विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की एक भी सीट नहीं आई थी. वे क्या चुनाव लड़ेंगे? प्रशांत किशोर मन बहलाने के लिए आए हैं; उनका कहीं जनाधार नहीं है. 2005 से पहले वाला जंगलराज जनता नहीं देखना चाहती है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ जिस प्रकार से अत्याचार किया जाता था, जनता उसको नहीं देखना चाहती है.
धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि जनता विकास के साथ है; राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन चार बार से यहां से विधायक रहे हैं. बांकीपुर विधानसभा में भ्रमण कर हमने देखा है कि जनता काफी उत्साहित है और एक सामान्य कार्यकर्ता नीरज कुमार सिन्हा को आशीर्वाद दे रही है. अब एक सामान्य कार्यकर्ता विधायक बनेंगे और जो काम बचा है, उसको पूरा किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि आज लोगों को सब कुछ पता है; सब डिजिटल हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने देश को डिजिटल इंडिया बनाया है. ऐसे में प्रशांत किशोर फर्जी सर्टिफिकेट क्यों दे रहे हैं? वे फर्जी कार्ड बनाकर जनता को ठग रहे हैं, जनता उनको कभी माफ नहीं करेगी. वे फर्जी काम करते हैं. बांकीपुर विधानसभा की जनता उनको नकार चुकी है. नीरज कुमार सिन्हा को आशीर्वाद मिलेगा और प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा. प्रशांत किशोर की संपत्ति को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी संपत्ति 198 करोड़ है. इस पर जांच होनी चाहिए.
तेजस्वी यादव के ट्वीट को लेकर सांसद धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव कैसे नेता हैं, खुद तो विदेश में बैठे हैं और बिहार की बात करते हैं. जिस तरह से वे बिहार को छोड़कर विदेश में बैठे हैं, वैसे ही बिहार की जनता उनको विदेश में ही बैठा देगी. उनको अपने सुख से मतलब है, जनता के दुख से उनको कोई मतलब नहीं है. परिवारवाद और भ्रष्टाचार के गिरोह में जो वे काम करते हैं, जनता देख रही है. राजद का कहीं भी कुछ नहीं है.
–
एसडी/पीएम