
मुंबई, 29 जुलाई . अभिनेता संजय दत्त बुधवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उनकी बेटी त्रिशाली और जुड़वा बच्चों, बेटे शाहरान दत्त और बेटी इकरा दत्त ने पिता संजय दत्त को जन्मदिन की बधाई दी.
बेटे शाहरान दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संजय दत्त के साथ तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, पापा. आप दुनिया के सबसे अच्छे पापा हैं. हर समय मेरा साथ देने, मेरा हौसला बढ़ाने और मुझे सही रास्ता दिखाने के लिए आपका दिल से धन्यवाद. भगवान आपको हमेशा स्वस्थ, खुश और लंबी उम्र दें. आपका हर दिन खुशियों से भरा रहे. आपसे बहुत प्यार करता हूं.”
शाहरान की पोस्ट संजय दत्त और मान्या समेत सभी को काफी पसंद आई. अभिनेता संजय दत्त ने कमेंट सेक्शन पर लिखा, “मैं तुमसे प्यार करता हूं और मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा बेटा. अभिनेता की पत्नी मान्या दत्त ने हार्ट इमोजी शेयर करते हुए प्रतिक्रिया दी.
बेटी इकरा दत्त ने भी पिता संजय को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें अभिनेता कुर्सी पर बैठे हैं और इकरा प्यार से उन्हें गले लगाए हुए हैं. तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, पापा! हर समय मेरा साथ देने, मेरा हौसला बढ़ाने और मेरे चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि आप मेरी जिंदगी में हैं. मेरी दुआ है कि आपका यह जन्मदिन ढेर सारी खुशियों, प्यार और अच्छी यादों से भरा हो. आई लव यू सो मच, पापा!”
अभिनेता संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी त्रिशाला दत्त ने भी पिता को जन्मदिन की बधाई दी. त्रिशाला ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर संजय दत्त के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, पापा! आप मेरी आत्मा का दूसरा हिस्सा हैं. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं.”
संजय दत्त हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त और मशहूर अभिनेत्री नरगिस के बेटे हैं. साल 2008 में अभिनेता ने अभिनेत्री मान्यता दत्त से शादी की थी. दोनों के जुड़वां बच्चे, शाहरान और इकरा, अक्टूबर 2010 में पैदा हुए.
मान्यता से शादी करने से पहले संजय दत्त ने अभिनेत्री ऋचा शर्मा से विवाह किया था. दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम त्रिशाला दत्त है. साल 1996 में ब्रेन ट्यूमर से लंबी लड़ाई के बाद ऋचा शर्मा का निधन हो गया था.
–
एनएस/एएस