
ग्लासगो, 2 अगस्त . कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार को ट्रिपल जंप इवेंट में भारत की झोली में दो मेडल आए. प्रवीण चित्रवेल ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया, जबकि सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया. सेल्वा ने कहा कि वह भारत के लिए मेडल जीतकर गर्व महसूस कर रहे हैं.
सेल्वा ने ‘ ’ के साथ बात करते हुए कहा कि वह काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि यह उनका पहला सीनियर इंटरनेशनल मेडल है. सेल्वा ने कहा कि वह भारत के लिए मेडल जीतकर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं. भारतीय एथलीट ने कहा कि यह बिल्कुल भी आसान नहीं होता है. सेल्वा ने कहा कि वह अपने यह मेडल परिवार, कोच और उन सभी लोगों को समर्पित करना चाहते हैं, जिन्होंने उनके इस सफर में उनकी मदद की.
वहीं, सिल्वर मेडल जीतने वाले प्रवीण चित्रवेल ने कहा कि वह मेडल से ज्यादा अपने प्रदर्शन पर ध्यान दे रहे थे. उन्होंने बताया कि वह अपने प्रदर्शन से थोड़ा निराश हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में वह चौथे स्थान पर रहे थे और मेडल से चूक गए थे और इसी कारण वह यहां पर सिल्वर मेडल जीतने से बहुत खुश हैं. उन्होंने कहा कि वह एशियन गेम्स में और बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे. प्रवीण ने 16.58 मीटर की सर्वश्रेष्ठ जंप के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया.
मेंस शॉट पुट एफ57 में सिल्वर मेडल जीतने वाले पैरा एथलीट शुभम जुयाल ने कहा कि यह मेडल उनके लिए काफी बड़ी उपलब्धि है. शुभम ने बताया कि वह चार साल पहले 1 अगस्त को आईसीयू में भर्ती थे और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह इस तरह कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेकर देश के लिए मेडल जीत पाएंगे. शुभम ने कहा कि उनके परिवार, दोस्तों और भारतीय सेना ने उन्हें काफी सपोर्ट किया. शुभम ने मेडल जीतने का श्रेय अपने कोच को दिया. उन्होंने 13.28 मीटर दूर गोला फेंककर सिल्वर मेडल अपने नाम किया.
–
एसएम/एएस