
पुंछ, 2 अगस्त . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प’ अभियान की शुरुआत की. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पुंछ ताइक्वांडो मैनेजमेंट और ‘माय भारत’ के तहत पुंछ ताइक्वांडो क्लब में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग की गई. इसमें करीब 150 युवाओं ने भाग लिया और पीएम के संदेश को सुना.
ताइक्वांडो कोच राजिंदर सिंह ने से बात करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प’ अभियान की पुंछ ताइक्वांडो क्लब में लाइव स्ट्रीमिंग की गई. करीब 150 युवाओं ने पीएम के संदेश को सुना. युवा पीढ़ी किसी भी देश का भविष्य होती है. अगर नशे की वजह से युवा पीढ़ी पीछे जाती है, तो हमारा देश पीछे हो जाएगा. युवाओं को जागृत करने और उन्हें नशे से दूर करने के लिए, युवाओं की बेहतरीके लिए यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किया गया है. पीएम के संदेश को बच्चे समाज फैलाएंगे जिससे समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलेगी. हम पीएम का शुक्रिया करते हैं कि उन्होंने युवाओं के लिए इस अभियान की शुरुआत की.”
उन्होंने कहा, “दिल्ली में जंतर-मंतर पर युवाओं द्वारा हुए विरोध प्रदर्शन में प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए था. विरोध करना आपका अधिकार है, लेकिन भाषा की मर्यादा होनी चाहिए. युवाओं को सरकार के द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए.”
सैयद आजाद अली ने कहा, “पीएम ने युवाओं से नशा छोड़कर खेल गतिविधियों में सक्रिय होने की अपील की है. पुंछ जिला सीमावर्ती इलाका है. यहां नशे की लत बढ़ रही है. मैं जिले के सभी अभिभावकों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने बच्चों को नशे से दूर रखने और खेल गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरणा दें. अगर हम किसी खेल को अपने जीवन का हिस्सा नहीं बनाएंगे, तो नशा हमें अपनी गिरफ्त में ले लेगा. प्रधानमंत्री ने नशा मुक्त युवा जैसे अहम अभियान की शुरुआत की है. इसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं.”
ताइक्वांडो खिलाड़ी वंशिका शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में हमें बताया कि कैसे नशा हमारी जिंदगी खराब करता है. युवा इस देश का भविष्य है. अगर युवा नशे की लत में पड़ता है, तो देश विकसित नहीं हो पाएगा. मैं सभी माता-पिता से आग्रह करूंगी कि अपने बच्चों के हमेशा बात करें और उन्हें नशे से दूर रहने की प्रेरणा दें.
–
पीएके