एफसी अंडर-20 क्वालिफायर से पहले सिंगापुर टेस्ट के लिए इंडिया ने 30 सदस्यीय टीम का किया ऐलान

नई दिल्ली, 2 अगस्त . इंडिया अंडर-20 पुरुष टीम के हेड कोच महेश गवली ने रविवार को सिंगापुर के खिलाफ टीम के दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों के लिए 30 सदस्यीय टीम का ऐलान किया. मैच 3 और 6 अगस्त को बेंगलुरु में एफसी अंडर-20 एशियन कप चाइना 2027 क्वालिफायर की तैयारियों के तहत खेले जाएंगे.

दोनों मैच सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में बंद दरवाजों के पीछे खेले जाएंगे. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे.

टीम में चार गोलकीपर, 12 डिफेंडर, 11 मिडफील्डर और 10 फॉरवर्ड हैं, कोचिंग स्टाफ अगले महीने ताशकंद में होने वाले कॉन्टिनेंटल क्वालिफायर से पहले टीम संतुलन को बेहतर बनाने के लिए इन दो मैचों का इस्तेमाल करेगा.

इंडियन अंडर-20 टीम की तैयारी बेंगलुरु के द स्पोर्ट्स स्कूल और सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में चल रही है, जहां एक बड़ी चयन प्रक्रिया में देश भर से 102 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. चयन प्रक्रिया के बाद टीम को अंतिम रूप दिया गया.

भारत को एफसी अंडर-20 एशियन कप चाइना 2027 क्वालिफायर के ग्रुप बी में मेजबान उज्बेकिस्तान, सीरिया और बांग्लादेश के साथ रखा गया है. भारतीय टीम अपने कैंपेन की शुरुआत 31 अगस्त को सीरिया के खिलाफ करेगी. 3 सितंबर को उज्बेकिस्तान और 6 सितंबर को ताशकंद में बांग्लादेश के खिलाफ मैच होना है.

क्वालिफायर एक सेंट्रलाइज्ड सिंगल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे, जिसमें आठ ग्रुप विजेता और सात श्रेष्ठ दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एफसी अंडर-20 एशियन कप चाइना 2027 के लिए क्वालिफिकेशन हासिल करेंगी.

भारत और सिंगापुर आधिकारिक अंडर-20 प्रतियोगिता में पहले भी दो बार मिल चुके हैं. भारतीय टीम दोनों मौकों पर विजयी रही है. भारत ने 1966 में 4-1 से जीत दर्ज की और फिर 1974 में क्वार्टर-फाइनल में सिंगापुर को पेनल्टी शूटआउट में हराया. दोनों टीमों के बीच 2017 में गोवा में दो अंडर-19 मैत्री मैच हुए. भारत ने पहला मैच 7-2 से, जबकि दूसरा मैच सिंगापुर ने 1-0 से जीता.

भारत अंडर-20 टीम:

गोलकीपर: जसकरन डब, प्रणव सुंदररमन, शुहैद कोया थंगल पीएस, सूरज सिंह अहीबाम.

डिफेंडर: अर्शवीर सिंह, अशर रेबेलो, आशिक अधिकारी, बंगसन सिंह तखेलंबम, करिश सोरम, मालेमंगम्बा सिंह थोकचोम, सुमित शर्मा ब्रह्मचारिमयुम, याइफारेम्बा चिंगाखम.

मिडफील्डर: अनिकेत यादव, डल्लालमुऑन गंगटे, डैनी मेइतेई लैशराम, लेविस जंगमिनलुन, एमडी अर्बाश, ऋषि सिंह निंगथौखोंगजम, ऋषिकांत मेइतेई लैशराम, सैमसन अहोंगशांगबाम, शमी सिंगमायुम.

फॉरवर्ड: अगस्त्य भट, गुनलेइबा वांगखेइराकपम, हतीम अली, निरुपम गौड़ा एच, ओमंग दोदुम, प्रशान जाजो, रोहेन सिंह चपमायुम, विशाल यादव, योहान बेंजामिन.

सपोर्ट स्टाफ में हेड कोच महेश गवली, असिस्टेंट कोच एमजी रामचंद्रन, गोलकीपिंग कोच परशुराम सालवाड़ी और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच अनुग्रह सुरेश शामिल हैं.

पीएके