
नई दिल्ली, 6 अगस्त . लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी और पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन और इससे हुए जान-माल नुकसान पर गहरा दुख जताया है.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दुख जताया. उन्होंने कहा कि नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से हुई जान-माल की भारी तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. मैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे राहत और पुनर्निर्माण के कार्यों में हर संभव मदद करें. इस मुश्किल घड़ी में मैं हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ा हूं.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से हुई जान-माल की भारी क्षति और लोगों की मौत से दुखी हूं. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. इस मुश्किल समय में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दोनों राज्यों के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है. मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे राहत, बचाव और पुनर्वास के चल रहे कार्यों में सक्रिय रूप से मदद करें और मुसीबत में फंसे लोगों को हर संभव सहायता पहुंचाएं.
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही दिल दहला देने वाली है. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के जल्द ठीक होने और प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं. मैं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे संकट की इस घड़ी में राहत और बचाव कार्यों में हर संभव मदद करें.
कांग्रेस सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी ने कहा कि नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में जबरदस्त भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से हुई जान-माल की भारी तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. मैं सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे जमीनी स्तर पर राहत और पुनर्निर्माण के कामों में सक्रिय रूप से सहयोग करें. इस मुश्किल घड़ी में हम हर प्रभावित परिवार के साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं.
–
डीकेएम/डीकेपी