
नई दिल्ली, 10 अगस्त . भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है. वॉर्मअप मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा और टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से हराया. आइए आपको उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जिन्होंने बतौर विकेटकीपर भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शिकार किए हैं.
अमल सिल्वा: भारत और श्रीलंका के बीच हुए टेस्ट मुकाबलों में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड अमल सिल्वा के नाम दर्ज है. अमल ने भारत के खिलाफ टेस्ट में कुल 22 शिकार किए. इस दौरान उन्होंने 21 कैच पकड़े, जबकि एक स्टंपिंग भी शामिल रही.
निरोशन डिकवेला: श्रीलंका के निरोशन डिकवेला ने भी विकेटकीपर के तौर पर टेस्ट में भारत के खिलाफ 22 शिकार किए हैं. उन्होंने यह कारनामा 8 टेस्ट मुकाबलों में किया है. डिकवेला ने इस दौरान 16 कैच पकड़े और 6 बार स्टंपिंग करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.
एमएस धोनी: भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को कैप्टन के तौर पर भले ही टेस्ट में ज्यादा कामयाबी नहीं मिली, लेकिन बतौर विकेटकीपर उनका प्रदर्शन शानदार रहा. धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ 9 टेस्ट मुकाबलों में कुल 22 शिकार किए. उन्होंने 21 कैच पकड़े और एक स्टंपिंग भी की. बल्लेबाजी में धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ 9 टेस्ट मुकाबलों में 49 की औसत से 491 रन बनाए. पूर्व भारतीय विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने 8 टेस्ट मुकाबलों में श्रीलंका के खिलाफ 22 शिकार किए हैं.
नयन मोंगिया: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में बतौर विकेटकीपर नयन मोंगिया ने 18 शिकार किए हैं. उन्होंने इस दौरान 19 कैच और 3 स्टंपिंग की. श्रीलंका के प्रसन्ना जयवर्धने ने भी टेस्ट में भारत के खिलाफ 18 शिकार किए हैं. उन्होंने 14 कैच पकड़ने के साथ-साथ 4 भारतीय बल्लेबाजों को स्टंपिंग करते हुए पवेलियन भेजा.
कुमार संगकारा: श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने बतौर विकेटकीपर भारत के खिलाफ कुल 14 शिकार किए. इस दौरान उन्होंने 13 कैच पकड़े और एक स्टंपिंग की. संगकारा का करियर सिर्फ टेस्ट ही नहीं, बल्कि हर फॉर्मेट में उपलब्धियों से भरा रहा.
सदानंद विश्वनाथ: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर सदानंद विश्वनाथ ने 11 शिकार किए. वहीं, भारत के किरण मोरे ने भी विकेट के पीछे खड़े होकर 10 कैच और एक स्टंपिंग समेत कुल 11 शिकार किए.
रोमेश कालूविथराना: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में रोमेश कालूविथरना ने बतौर विकेटकीपर 9 शिकार किए. उन्होंने इस दौरान 7 कैच पकड़े और 2 स्टंपिंग की. रोमेश ने यह 9 शिकार 4 टेस्ट मुकाबलों में किए.
–
एसएम/एएस