
नई दिल्ली, 12 अगस्त . ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 13 अगस्त से शुरू हो रहा है. डार्विन में खेले जाने वाले पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं.
कप्तान पैट कमिंस ने मजबूत प्लेइंग इलेवन चुनी है. टीम में कैमरून ग्रीन और ब्यू वेबस्टर दोनों को जगह दी गई है. दोनों ऑलराउंडर हैं. टीम की घोषणा से पूर्व वेबस्टर की जगह को लेकर संदेह था, लेकिन कमिंस ने उन्हें भी ग्रीन के साथ तरजीह दी है.
बल्लेबाजी क्रम की बात करें तो जेक वेदराल्ड बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड के साथ पारी की शुरुआत करेंगे. मार्नस लाबुशेन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. स्टीव स्मिथ नंबर 4 पर आएंगे.
कप्तान ने कहा कि कमिंस ने यह भी कन्फर्म किया कि ग्रीन कैरी और वेबस्टर से पहले नंबर 5 पर बैटिंग करेंगे क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने मिडिल-ऑर्डर के लिए सही मिक्स की तलाश में है. कैरी ने नंबर 6 पर हमारे लिए कुछ मैच जीते हैं. हमें उनका और वेबस्टर का कॉम्बिनेशन छठे और सातवें नंबर पर पसंद है.
तेज गेंदबाजी में कमिंस के साथ मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की तिकड़ी दिखेगी. वहीं, अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन भी टीम में हैं. वह एशेज सीरीज में इंजरी के बाद वापसी कर रहे हैं.
कमिंस ने कहा, “बोलैंड बदकिस्मत थे कि उनका चयन नहीं हो सका. यह हमेशा एक बहुत मुश्किल फैसला होता है. यह उन मैचों में से एक है जहां आप स्कॉटी से ज्यादा कुछ नहीं कह सकते, सिवाय इसके कि अभी बहुत सारा क्रिकेट बाकी है. वह अपनी कीमत जानता है. आने वाले महीनों में दाएं हाथ का यह गेंदबाज टीम में मजबूती से शामिल रहेगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया आने वाले व्यस्त टेस्ट शेड्यूल की तैयारी कर रहा है.”
लियोन के बारे में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि हम उन्हें प्लेइंग इलेवन में चाहते थे. इसके लिए हम तेज गेंदबाजों का सेटअप देख रहे थे.
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: जेक वेदराल्ड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड.
–
पीएके