वंदे मातरम कार्यक्रम को लेकर भाजपा के निशाने पर कांग्रेस, सोनिया गांधी के फेस एक्सप्रेशन पर उठाए सवाल

पटना, 16 अगस्त . केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने ‘वंदे मातरम’ को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधा है.

से बातचीत करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, “जब राहुल गांधी बाहर जाते हैं तो देश को गाली देते हैं. जो देश को गाली देगा, उसे ‘वंदे मातरम’ पर कहां से भरोसा होगा? जो देश को गाली देगा उसको भारत माता पर कहां से भरोसा होगा? कोई भी एलओपी ऐसा जोकर नहीं बना होगा. यह देश का दुर्भाग्य है.

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने से कहा, “वंदे मातरम गाते समय, पूरा वंदे मातरम बजाया जा रहा था, जो सिर्फ तीन मिनट चार सेकंड का है. मैं भी इसे टीवी पर देख रहा था. कांग्रेस के सभी बड़े नेता वहां मौजूद थे. राहुल गांधी का ध्यान कहीं और था. खड़गे जी खड़े थे और तभी सोनिया गांधी बहुत असहज और बेचैन दिखीं. उन्होंने सवाल किया कि वंदे मातरम में इतना समय क्यों लग रहा है. उन्होंने यह बात जाहिर भी की. कांग्रेस ने हमेशा वंदे मातरम और सभी राष्ट्रीय प्रतीकों का अनादर किया है. उन्हें बस यही लगता है कि नेहरू परिवार जो कुछ भी करता है, वही राष्ट्रवाद है और बाकी कुछ नहीं.”

से बातचीत करते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “राहुल गांधी, जो 15 अगस्त को झंडा फहराने के कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हो पाए—ऐसे व्यक्ति ‘वंदे मातरम’ क्या गाएंगे? हमने देखा कि उनके कांग्रेस हेडक्वार्टर में, जैसे ही पूरा ‘वंदे मातरम’ बजना शुरू हुआ, सोनिया असहज हो गईं और इशारा किया कि ‘इसे बंद करो, इसे बंद करो. पूरी दुनिया ने वह वीडियो देखा.”

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने से कहा, “देखिए, क्योंकि कांग्रेस विपक्ष में है, इसलिए हम उनके कार्यक्रमों पर बारीकी से नजर रखते हैं लेकिन ‘वंदे मातरम’ गाते समय चेहरे पर गर्व दिखना चाहिए, गर्व महसूस होना चाहिए, सिर गर्व से ऊंचा होना चाहिए लेकिन इसके बजाय उनके माथे पर बल पड़े हुए थे और चेहरे पर झुंझलाहट साफ दिख रही थी.”

एसडी/वीसी