नक्सली सोच के जरिए युवाओं को भड़काने की कोशिश कर रही कांग्रेसः अमर साबले

पुणे, 18 अगस्त . भाजपा से पूर्व राज्यसभा सदस्य अमर साबले ने कहा कि 2014 से ही देश की जनता ने कांग्रेस और राहुल गांधी को नकार दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है. इसलिए, अब कांग्रेस और राहुल गांधी नक्सली सोच के जरिए युवाओं को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं.

भाजपा नेता अमर साबले ने से बातचीत में कहा, महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी महाराज, फुले, साहू और अंबेडकर की विचारधारा को मानता है. महाराष्ट्र के लोग जानते हैं कि क्या सच है और क्या झूठ. इसलिए राहुल गांधी आएं या जाएं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. राहुल गांधी कांग्रेस की डूबती नाव को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी महाराष्ट्र में दाल गलने वाली नहीं है.”

उत्तराखंड में मल्लिकार्जुन खड़गे के सभा स्थल के शुद्धिकरण को लेकर भाजपा नेता ने कहा, “केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इस घटना पर खेद व्यक्त किया है और जांच के निर्देश दिए हैं. मैं मंच शुद्धिकरण करने वालों का समर्थन नहीं करता हूं. मल्लिकार्जुन खड़गे के सभा स्थल को शुद्धिकरण करने की पूरी देश में निंदा हो रही है. सोलापुर में कांग्रेस नेता प्रणिती शिंदे ने मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंका था, उस समय कांग्रेस कहां थी?

झारखंड में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर अमर साबले ने कहा, “कांग्रेस दोहरा रवैया अपनाती है. जंतर-मंतर पर अलग और झारखंड में अलग नीति अपनाती है, इसका पर्दाफाश हो चुका है. झारखंड में विरोध करने वाले छात्रों पर हुए अत्याचार पर राहुल गांधी को अपनी भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए.”

इसके पहले साबले ने कहा था, “देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है और महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार है. जब मुख्यमंत्री सरकारी अधिकारियों को पूरा समर्थन देते हैं तो इससे उन्हें ईमानदारी और असरदार ढंग से काम करने में मदद मिलती है. तुकाराम मुंडे इसका एक उदाहरण हैं. तुकाराम मुंडे ने पूरे महाराष्ट्र में मिलावटी खाने-पीने की चीजों और दवाओं के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है. नतीजतन राज्यभर के लोगों ने उनके विभाग की इस कार्रवाई का स्वागत किया है.”

ओपी/वीसी