मिस्र में चीनी फिल्म स्क्रीनिंग का कार्यक्रम काहिरा में शुरू

बीजिंग, 2 सितंबर . चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मिस्र यात्रा के मौके पर चीनी राष्ट्रीय फिल्म प्रशासन और मिस्र की फिल्म समिति के समर्थन में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने 1 सितंबर को मिस्र में चीनी फिल्म स्क्रीनिंग का कार्यक्रम काहिरा में शुरू किया.

इसके तहत पेगासस 3, शनचो 13, डीयर यू, बूनी बियर्स: छिपा हुआ रक्षक और हैप्पीनस रेलवे समेत पांच चीनी फिल्में काहिरा के सिनेमाघरों में लांच होंगी.

बताया जाता है कि वर्तमान कार्यक्रम तीन दिन चलेगा. पांच श्रेष्ठ चीनी फिल्मों से मिस्र के दर्शक चीनी फिल्म उद्योग के विकास और चीनी सभ्यता का आकर्षण महसूस करेंगे.

मिस्र की फिल्म समिति के कार्यकारी निदेशक अहमद बदावी ने कहा कि चीन दुनिया में सबसे बड़ी जीवन शक्ति से ओतप्रोत फिल्म बाजारों में से एक है. फिल्म निर्माण, प्रौद्योगिकी प्रयोग, एनिमेशन, वृत्तचित्र और शैली फिल्म आदि के क्षत्रों में चीन ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं.

वर्तमान कार्यक्रम न सिर्फ ज्यादा चीनी फिल्मों को मिस्र के दर्शकों के करीब लाएगा, बल्कि दोनों देशों के फिल्म उद्योग को सीधा व व्यावहारिक संपर्क करने का मौका देगा. कार्यक्रम में चीन और मिस्र के फिल्म निर्माताओं और फिल्म प्रेमियों ने फिल्म निर्माण और फिल्म उद्योग के विकास आदि विषयों पर विचार-विमर्श किया.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

एबीएम/