
नई दिल्ली, 4 सितंबर . रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी की शुभकामनाओं का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है. राजनाथ सिंह ने अपने जापानी समकक्ष को मित्र कह कर संबोधित किया. साथ ही बताया कि जापानी रक्षा मंत्री का संदेश उन्हें मिला है.
दरअसल जापानी रक्षा मंत्री का यह इस संदेश भारत यात्रा पर आए बेल्जियम के रक्षा और व्यापार मंत्री थिओ फ्रैंकेन साथ लाए थे. बेल्जियम के रक्षा और व्यापार मंत्री थिओ फ्रैंकेन ने भारत में हुई उच्चस्तरीय और अत्यधिक उत्पादक बैठक के दौरान यह संदेश साझा किया. उन्होंने यह संदेश रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से साझा किया. इसके बाद राजनाथ सिंह कहा कि वह अपनी आगामी जापान यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच गहरी रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं.
इससे पहले जापानी रक्षा मंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उल्लेख किया था कि वे जापान में बेल्जियम के मंत्री थिओ फ्रैंकेन से मिले थे. तब उन्होंने बेल्जियम के रक्षा मंत्री से राजनाथ सिंह को शुभकामनाएं पहुंचाने का आग्रह किया था. भारत दौरे के दौरान बेल्जियम के रक्षा मंत्री ने जापानी रक्षा मंत्री की यह भावनाएं राजनाथ सिंह तक पहुंचाई. रक्षा मंत्री मंत्रियों के बीच इस अनूठे जुड़ाव को रेखांकित करते हुए दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों पर संतोष व्यक्त किया.
गौरतलब है कि बेल्जियम के रक्षा मंत्री के साथ नई दिल्ली में यह बैठक 3 सितंबर को हुई थी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ यह एक द्विपक्षीय बैठक की. इस महत्वपूर्ण बैठक में रक्षा संबंधों की व्यापक समीक्षा की गई. दोनों नेताओं ने भारत और बेल्जियम के बीच समग्र रक्षा संबंधों तथा रक्षा औद्योगिक सहयोग के विभिन्न पहलुओं की गहराई से समीक्षा की. बेल्जियम की उन्नत तकनीक को भारत के कार्य-कौशल और रक्षा उद्योगों के साथ जोड़ने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण रक्षा समझौतों पर औपचारिक हस्ताक्षर किए गए.
इस सहयोग के तहत बेल्जियम के रक्षा उद्योग और भारतीय रक्षा निर्माताओं के बीच हथियारों के कलपुर्जे, समुद्री सुरक्षा प्रणालियों और उन्नत सैन्य तकनीकों के संयुक्त उत्पादन व विकास पर जोर दिया गया है, जिससे दोनों देशों के बीच सामरिक और आर्थिक साझेदारी को नई गति मिल रही है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रांकेन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की एक महत्वपूर्ण वार्ता की थी. यहां रक्षा औद्योगिक सहयोग के तहत कई समझौता ज्ञापनों और अनुबंधों पर भी हस्ताक्षर किए गए. इन समझौतों का उद्देश्य भारतीय कौशल और क्षमता के साथ बेल्जियम की तकनीक का लाभ उठाना है. इस दौरान दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के साथ-साथ रक्षा उद्योगों के बीच साझेदारी बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई थी.
वार्ता को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि बेल्जियम के रक्षा और व्यापार मंत्री थियो फ्रांकेन के साथ बेहद सार्थक बैठक हुई. भारत और बेल्जियम के बीच रक्षा संबंधों तथा रक्षा औद्योगिक सहयोग के पूरे दायरे की समीक्षा की गई है.
–
जीसीबी/एसके