
नई दिल्ली, 5 सितंबर . भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड के हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में सिर्फ राजनीति कर रही है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वहां थे, इसलिए शुद्धिकरण नहीं किया गया. जिन्होंने शुद्धिकरण किया, वे खुद दलित हैं. वे अपने ही दलित समुदाय के खिलाफ ऐसा कार्य क्यों करेंगे?
आरपी सिंह का यह बयान उस वक्त आया है जब इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की है.
भाजपा नेता ने से बातचीत में कहा कि यह संबंधित पुलिस के अधिकार क्षेत्र में है और कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज करा सकता है. उन्होंने कहा कि मूल बात यह है कि उस मैदान में रामलीला का मंचन होता है. वहां लोग जुटते थे और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते थे. उनके मुताबिक, कांग्रेस के कार्यक्रम के बाद वहां शराब की बोतल भी पाई गई. इसी वजह से वहां शुद्धिकरण किया गया.
आरपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस को राजनीति करनी है, इसलिए वह कुछ भी करेगी. शुद्धिकरण के मामले में कांग्रेस सिर्फ राजनीति कर रही है. धार्मिक मंच का जिस प्रकार दुरुपयोग किया गया, उसी वजह से वहां शुद्धिकरण किया गया था.
सहारनपुर में एक अवैध मस्जिद को गिराए जाने के मामले पर आरपी सिंह ने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय परिसर में एक मस्जिद बनाई गई थी. अदालत के आदेश के अनुसार उसे अवैध और अनधिकृत घोषित किया गया था, जिसके बाद बुलडोजर की कार्रवाई की गई. अगर आप सरकारी जमीन पर मस्जिद बनाते हैं, तो वह कैसे मंजूर हो सकता है?
मस्जिद के गिराए जाने के बाद विपक्षी दलों के नेताओं के राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर दिए बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में आठ लोग जेल में हैं.
प्रधानमंत्री मोदी की श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) विजिट को लेकर आरपी सिंह ने कहा कि यह उनकी दूसरी यात्रा है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की पहली यात्रा उनके चुनाव अभियान के दौरान हुई थी. प्रधानमंत्री छात्रों के साथ संवाद करते हैं और परीक्षा से जुड़े कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेते हैं. उन्होंने अपने मंत्रियों से भी छात्रों के बीच जाकर संवाद करने के लिए कहा है.
एसआईआर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि Supreme Court ने इस प्रक्रिया को संवैधानिक बताया है. एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची का शुद्धिकरण हो रहा है. एक सवाल के जवाब में आरपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस और टीवीके, दोनों ही प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं. लेकिन अभी वह पद खाली नहीं है. 2047 तक वह पद खाली नहीं है. फिर भी यह साफ है कि उनके बीच कोई तालमेल नहीं है.
–
डीकेएम/एबीएम