
मुंबई, 12 सितंबर . हिंदी सिनेमा के अभिनेता टाइगर श्रॉफ जितनी फिटनेस को लेकर सचेत रहते हैं, उतना ही वे सोशल मीडिया पर अपनै फेंस के साथ कनेक्ट रहते हैं. उनके लेटेस्ट अपडेट के लिए फैंस इंतजार में रहते हैं. शनिवार को अभिनेता ने बागी फिल्म से जुड़ी शूटिंग की एक क्लिप शेयर की. इस क्लिप में टाइगर किक-बॉक्सिंग करते नजर आए.
टाइगर ने एक पुरानी रिहर्सल क्लिप अपलोड की, जिसमें वह बैंकॉक की सड़कों पर किक बॉक्सिंग कौशल को निखारते नजर आ रहे हैं.
पुराने वीडियो में टाइगर ‘बागी’ के एक एक्शन सीक्वेंस की रिहर्सल करते दिख रहे थे.
पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “टाइगर भाई, आप खुद को ‘बच्चा’ कहते हैं, लेकिन आप बैंकॉक के सभी स्टंटमैन को बुरे सपने दे रहे हैं. क्या शानदार बीस्ट मोड है भाई.
एक अन्य यूजर ने लिखा कि विश्व के सबसे युवा एक्शन हीरो. इसी तरह कई यूजर्स ने टाइगर के वीडियो पर प्यार जताया.
‘बागी’ फ्रेंचाइजी टाइगर के करियर की सबसे लोकप्रिय फिल्म सीरीज में से एक है, जिसने उन्हें एक्शन नायकों में से एक के रूप में स्थापित किया है.
पहली फिल्म, ‘बागी’ 2016 में दर्शकों तक पहुंची. सब्बीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और सुधीर बाबू भी मुख्य कलाकार के रूप में नजर आए.
यह पहली बार था जब टाइगर स्क्रीन पर मार्शल आर्ट दिखाते नजर आए. 2018 में, निर्माता ने ‘बागी 2’ रिलीज की, जिसका निर्देशन अहमद खान ने किया था. इस बार मुख्य कलाकारों में टाइगर के साथ दिशा पटानी और मनोज बाजपेयी थे.
‘बागी 2’ 250 करोड़ से अधिक की कमाई के साथ फ्रेंचाइजी की सबसे व्यावसायिक रूप से सफल फिल्म बनी.
इसके बाद 2020 में ‘बागी 3’ आई. एक बार फिर, अहमद खान ने फिल्म का निर्देशन किया, जिससे फ्रेंचाइजी में श्रद्धा कपूर की वापसी भी हुई. इसमें रितेश देशमुख ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
बागी-3 की सफलता के बाद बागी-4 2025 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू समेत अन्य प्रमुख भूमिका में थे.
–
डीकेएम/एबीएम