‘बलराम कृषि महोत्सव’ अन्नदाताओं को आधुनिक कृषि संसाधनों की जानकारी उपलब्ध कराने में उपयोगी साबित हुआ: सीएम मोहन यादव

छतरपुर, 12 सितंबर . मध्य प्रदेश के छतरपुर में शनिवार को ‘कृषक कल्याण वर्ष 2026’ के अंतर्गत छतरपुर में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम से सीएम मोहन यादव वर्चुअली जुड़े और उन्होंने कार्यक्रम में आए किसानों से संवाद किया. इस दौरान किसानों ने अपनी फसलों के बारे में जानकारी दी.

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के अंतर्गत छतरपुर में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में वर्चुअली जुड़कर किसान बंधुओं एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद किया. यह बलराम कृषि महोत्सव छतरपुर जिले के हमारे अन्नदाताओं को रबी सीजन की फसलों की नवीनतम तकनीक, उन्नत पद्धतियों एवं आधुनिक कृषि संसाधनों की जानकारी उपलब्ध कराने में उपयोगी साबित हुआ.

अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कृषि उपज मंडी छतरपुर में ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के अंतर्गत आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में सीएम मोहन यादव ने ने वर्चुअली जुड़कर किसानों को संबोधित किया. राज्य का किसान अपने परिश्रम से प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है. हमारी सरकार किसानों की आय के साधन बढ़ाने, खेती की लागत घटाने तथा तकनीक एवं नवाचार के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने पर विशेष जोर दे रही है.

उन्होंने कहा कि यहां पर लगाई गई प्रदर्शनी भी किसानों के लिए बहुत लाभदायक रही है. जहां पर विभिन्न कृषि के बारे में किसानों ने समझा है.

मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि इस महोत्सव से किसानों को बहुत लाभ होगा. राज्य के किसान पशुपालन के साथ जैविक खेती भी कर रहे हैं. हमारी सरकार की ओर से किसानों के लिए लाइट की व्यवस्था भी बहुत अच्छी हो जाएगी. किसानों को शक्तिशाली बनाने का मंत्र इस महोत्सव से मिलेगा.

छत्तरपुर में आयोजित इस कृषि महोत्सव में भारी संख्या में किसानों ने भी हिस्सा लिया.

से बातचीत करते हुए एक किसान सलीम खान ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर किसान आगे बढ़े तो इससे अच्छी दूसरी बात क्या हो सकती है? यहां पर किसानों ने फसलों के बारे में जानकारी जुटाई है.

सौरभ भटनागर ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसानों से सीएम ने हालचाल जाना. उन्हें कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया. कृषि विभाग किसानों को प्रशिक्षण देना का काम कर रहा है, जिससे किसानों को लाभ हुआ है.

एक महिला ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जैविक खाद के बारे में बताया गया कि कैसे खुद से जैविक खाद तैयार कर सकते हैं.

डीकेएम/डीकेपी