
नई दिल्ली, 16 सितंबर . उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, गजेंद्र सिंह शेखावत और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बधाई दी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया,”उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई. वे विभिन्न क्षेत्रों में उत्तराखंड की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. गरीबों को सशक्त बनाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भी उतनी ही सराहनीय है. वे दीर्घायु हों और स्वस्थ जीवन जिएं.”
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पोस्ट में कहा, “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भगवान श्री बद्री-केदार से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना है.”
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा, “उत्तराखंड के ऊर्जावान एवं कर्मठ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं! आपके कुशल नेतृत्व में प्रदेश सर्वांगीण विकास, सुशासन एवं प्रगति के नए आयाम स्थापित करे, यही कामना है. बाबा केदार से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की प्रार्थना करता हूं.”
कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर लिखा,”उत्तराखंड के ऊर्जावान एवं कर्मठ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं! आपके कुशल नेतृत्व में प्रदेश सर्वांगीण विकास, सुशासन एवं प्रगति के नए आयाम स्थापित करे, यही कामना है. बाबा केदार से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की प्रार्थना करता हूं.”
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक्स पर लिखा, “उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान आपको सदा स्वस्थ एवं दीर्घायु रखें.”
केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यश की कामना है. आपके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और प्रगति के नए शिखर छूता रहे.”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “देवभूमि उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि आपको यशस्वी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्राप्ति हो.”
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में कहा, “देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. राष्ट्र प्रथम के भाव, सनातन संस्कृति के प्रति अटूट निष्ठा और जनसेवा के संकल्प के साथ आपका नेतृत्व उत्तराखंड को विकास और विरासत के समन्वय का सशक्त उदाहरण बना रहा है. आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देवभूमि निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है. बाबा केदारनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा की प्रार्थना करती हूं.”
–
ओपी/एएस