
नई दिल्ली, 17 सितंबर . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुरुवार को 76वां जन्मदिन है. इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने उनको बधाई दी है.
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैं दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता और देश के सफल प्रधानमंत्री, माननीय नरेंद्र भाई मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, जो अपना हर पल मां भारती की सेवा में समर्पित करते हैं.”
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री के तौर पर आपका नेतृत्व सचमुच ऐतिहासिक रहा है. जनसेवा के 25 शानदार वर्षों में गुजरात में बदलाव लाने वाले मुख्यमंत्री से लेकर देश को नई दिशा देने वाले क्रांतिकारी प्रधानमंत्री तक की आपकी यात्रा ने भारत की विकास गाथा को नई गति दी है.”
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “नरेंद्र मोदी ने कम उम्र से ही खुद को अलग-अलग भूमिकाओं में जन-सेवा के लिए समर्पित किया है. पिछले 25 वर्षों से पहले गुजरात में सरकार के मुखिया के तौर पर और बाद में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने अटूट संकल्प के साथ देश को आगे बढ़ाया है. जन-कल्याण, सामाजिक न्याय, तेजी से बुनियादी ढांचे का विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अडिग प्रतिबद्धता उनके लंबे सार्वजनिक जीवन की पहचान रही है.”
हिमंता ने आगे लिखा, “2014 से उन्होंने असम के विकास पर अभूतपूर्व जोर दिया है और इसे इस क्षेत्र के विकास का इंजन बनाया है. ‘विकास से विरासत’ तक उन्होंने राज्य के सर्वांगीण कल्याण को प्राथमिकता दी है और विकास के नए अध्याय लिखने में हमारा मार्गदर्शन करते रहे हैं. इस खास दिन पर मैं मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से प्रार्थना करता हूं कि वे उन्हें उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें और मां भारती की सेवा में उन्हें और भी कई वर्ष दें.”
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “नए भारत के शिल्पकार को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर सभी बिहारवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. आज का दिन विशेष है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है. उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र और देशसेवा के लिए समर्पित किया है. उनके दीर्घ राष्ट्रसेवा के सफर को नमन करते हुए उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं.
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत परिवर्तनकारी शासन, बुनियादी ढांचे, डिजिटल सशक्तीकरण और नवाचार के माध्यम से एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित देश की ओर बढ़ रहा है. ईश्वर आपको मां भारती की सेवा के लिए उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति और लंबी आयु प्रदान करें.”
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारे दूरदर्शी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! एक मजबूत और विकसित भारत के निर्माण के लिए आपकी निस्वार्थ सेवा, दूरदर्शी नेतृत्व और अथक समर्पण के लिए आपका धन्यवाद. इस खास मौके पर मैं भगवान बुद्ध से आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और शक्ति के लिए प्रार्थना करता हूं. आप इसी तरह पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ कई और वर्षों तक देश की सेवा करते रहें.”
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “हमारे दूरदर्शी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! इस विशेष अवसर पर मैं हमारे प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई देता हूं, जिनकी दूरदर्शी लीडरशिप और ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प हमारे देश की आकांक्षाओं को हकीकत में बदल रहा है.”
नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई. ईश्वर उन्हें अच्छी सेहत, समझदारी और देश की सेवा के लिए लंबी उम्र का आशीर्वाद देते रहें.”
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सोशल मीडिया पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, शक्ति और राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करें और आपका अमूल्य मार्गदर्शन, स्नेह तथा आशीर्वाद सदैव हम पर बना रहे.”
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “त्रिपुरा के भाई-बहनों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मां त्रिपुर सुंदरी का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे, वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और हमें आगे ले जाने के लिए असीम शक्ति प्रदान करें.”
–
एसडी/पीएम