‘पीएम मोदी हमेशा भारत को सबसे पहले रखते हैं’, साउथ के सितारों ने दी जन्मदिन की बधाई

मुंबई, 17 सितंबर . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं. बॉलीवुड के कई कलाकारों के साथ-साथ साउथ इंडियन सिनेमा के बड़े नाम भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं.

मलयालम सिनेमा के मशहूर अभिनेता मोहनलाल ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा संदेश लिखा. उन्होंने लिखा, ”देश की प्रगति के लिए प्रधानमंत्री की लगातार मेहनत और प्रतिबद्धता लाखों लोगों को प्रेरित करती है. मैं पीएम मोदी के लिए अच्छे स्वास्थ्य, ताकत और देश की सेवा में लगातार सफलता की कामना करता हूं. आने वाला साल आपके लिए अच्छा स्वास्थ्य और सफलता लेकर आए.”

दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. आने वाला साल आपको अच्छी हेल्थ, ताकत और हमारे देश की सेवा करने के लगातार मौके दे.”

अभिनेता धनुष ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने लिखा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”

वहीं, तेलुगु सिनेमा के मशहूर अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी ने प्रधानमंत्री को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने लिखा, ”प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपकी ताकत, समझदारी और दृढ़ संकल्प और मजबूत हो. हर चुनौती आपके हौसले को मजबूत करे और देश के लिए काम करने का उद्देश्य और गहरा बने. मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, मन की शांति और भरपूर ऊर्जा की कामना करता हूं.”

इनके अलावा, साउथ एक्टर महेश बाबू ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई. प्रधानमंत्री मोदी ऐसे नेता हैं, जो कभी रुकते नहीं हैं और हमेशा भारत को सबसे पहले रखते हैं.”

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ”मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देता हूं, जो एक मजबूत भारत बनाने के लिए पूरी लगन से काम कर रहे हैं. मैं दिल से आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं.”

पीके/एबीएम