शनयांग में ‘9.18’ की 95वीं वर्षगांठ पर स्मृति समारोह

बीजिंग, 18 सितंबर . ‘9.18’ की घटना की 95वीं वर्षगांठ के अवसर पर, चीन के ल्याओनिंग प्रांत के शनयांग शहर स्थित ‘9.18’ ऐतिहासिक संग्रहालय के अवशिष्ट कैलेंडर स्मारक चौक पर ‘9.18 को न भूलें’ घंटी बजाने और हवाई हमले की चेतावनी देने का समारोह आयोजित किया गया.

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और राष्ट्रीय जन कांग्रेस की स्थायी समिति के उपाध्यक्ष ली होंगचोंग ने समारोह में हिस्सा लिया और भाषण दिया.

सुबह करीब 9 बजे समारोह शुरू हुआ. इस दौरान सभी ने राष्ट्रगान गाया. इसके बाद 9 बजकर 18 मिनट पर ली होंगचोंग सहित नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने गंभीर भाव से घंटी की डंडी चलाकर ‘चेतावनी घंटी’ बजाई. 14 बार बजाई गई घंटियों की आवाज चीनी जनता के 14 वर्षों के कठिन संघर्ष को दर्शाती है. इसके साथ ही पूरे शनयांग शहर में हवाई हमले की चेतावनी बजाई गई और रेलगाड़ियों, जहाजों तथा वाहनों ने भी सायरन बजाए.

समारोह में अपने भाषण में ली होंगचोंग ने कहा कि 95 वर्ष पहले जापानी आक्रमणकारियों ने दुनिया को झकझोर देने वाली ‘9.18’ घटना को अंजाम दिया था. चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में चीनी जनता ने आधुनिक युग में विदेशी आक्रमण के खिलाफ पहली पूर्ण विजय हासिल की.

उन्होंने कहा कि इतिहास से सीख लेते हुए और भविष्य की दिशा तय करते हुए, हमें बिना किसी हिचकिचाहट के पार्टी के व्यापक नेतृत्व का पालन करना चाहिए, चीनी शैली के आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाना चाहिए और मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देना चाहिए.

उन्होंने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नेतृत्व वाली पार्टी की केंद्रीय समिति के मजबूत नेतृत्व में, चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान की भव्य यात्रा निश्चित रूप से लगातार आगे बढ़ेगी.

इसके बाद ली होंगचोंग सहित नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के साथ ‘सत्य: जापानी आक्रमणकारियों द्वारा उत्तर-पूर्वी चीन पर आक्रमण के ठोस प्रमाण’ प्रदर्शनी का भी दौरा किया.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/