एशियन गेम्स: पीवी सिंधु के क्वार्टर-फाइनल में हार के साथ बैडमिंटन में भारतीय चुनौती समाप्त

इचिनोमिया, 27 सितंबर . भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु रविवार को अपना महिला एकल क्वार्टर-फाइनल मुकाबला चीन की चेन यू फेई से 21-11, 18-21, 10-21 से हार गईं. सिंधु की हार के साथ ही आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत के बैडमिंटन का सफर समाप्त हो गया.

कॉन्टिनेंटल इवेंट में भारत के बैडमिंटन अभियान में पुरुषों के टीम इवेंट से सिर्फ एक ब्रॉन्ज मेडल आया. कोई भी एकल, डबल या मिक्स्ड डबल्स खिलाड़ी अपने-अपने इवेंट में मेडल नहीं जीत पाया.

पीवी सिंधु का 24 घंटे से कम समय में यह तीसरा मैच था. सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट के खिलाफ जोरदार शुरुआत की और पहला गेम 21-11 से जीत लिया. दूसरा गेम बेहद कड़ा और संघर्षपूर्ण था. भारतीय खिलाड़ी ब्रेक तक 11-10 की बढ़त के साथ आगे बढ़ रही थी. इसके बाद गेम 16-16 से बराबर हो गया. सिंधु ने एक बड़ा स्मैश लगाकर जोरदार वापसी करते हुए 17-16 की बढ़त बनाई, लेकिन फिर चीनी खिलाड़ी ने वापसी की और दूसरा गेम 21-18 से जीतकर मुकाबले को निर्णायक गेम में ढकेल दिया.

गेम 1 में सिंधु का जो दबदबा दिखा था, वह आखिरी गेम में फीका पड़ता दिखा और गेम 2 हारने का दबाव उन पर असर डाल रहा था, क्योंकि उन्होंने निर्णायक गेम में ब्रेक तक चेन को 11-7 की बढ़त दे दी.

इसके बाद सिंधु संभल नहीं पाईं. चेन ने आखिरी गेम 21-10 से और मैच 2-1 के अंतर से जीत लिया.

इससे पहले, उन्नति तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन अकाने यामागुची से 16-21, 21-14, 17-21 से हार गईं.

दूसरी तरफ, वर्ल्ड चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद अपना क्वार्टर-फाइनल मैच दुनिया की नंबर 5 रैंकिंग वाली मलेशियाई जोड़ी थिनाह मुरलीधरन और पर्ली टैन से 21-18, 21-8 से हार गईं, जिससे रविवार सुबह भारत का महिला डबल्स अभियान खत्म हो गया.

बाद में, भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी तनिशा क्रैस्टो और ध्रुव कपिला अपने क्वार्टर-फाइनल मैच में दुनिया की नंबर 1 चीनी जोड़ी यान जे फेंग और डोंगपिंग हुआंग से 14-21, 21-18, 18-21 से हार गईं.

–

पीएके