
बीजिंग, 30 सितंबर . चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 77वीं वर्षगांठ मनाने का सत्कार समारोह पेइचिंग जन वृहद भवन में आयोजित हुआ. चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस में भाग लेकर महत्वपूर्ण भाषण दिया.
उन्होंने बल दिया कि लंबे समय की कोशिशों और व्यवहार से चीनी विशेषता वाली समाजवादी व्यवस्था ने विशाल लाभ हासिल किया है. राष्ट्रीय शासन व्यवस्था और शासन क्षमता का आधुनिक स्तर निरंतर बढ़ रहा है.
चीनी राष्ट्र का महान पुनरुत्थान रोका नहीं जा सकता. अगर हम विश्वास सुदृढ़ कर लक्ष्यों पर कायम रहकर कदम-ब-कदम आगे बढ़ेंगे, तो सफलता निश्चय ही महान सीपीसी, चीनी जनता और चीन लोक गणराज्य की होगी.
चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने इस सत्कार समारोह की अध्यक्षता की. करीब 8 सौ देशी-विदेशी मेहमानों ने एकत्र होकर चीन लोक गणराज्य का स्थापना दिवस मनाया.
शी ने अपने भाषण में बल दिया कि इस साल की शुरुआत से विभिन्न पहलुओं के कार्य मजबूती से आगे बढ़ाए जा रहे हैं. चीनी अर्थव्यवस्था दबाव के बावजूद नवाचार और बेहतरी की ओर बढ़ रही है, जिसमें मजबूत लचीलापन और जीवंत शक्ति नजर आई. पार्टी और देश के कार्य में नई प्रगति प्राप्त हुई है.
शी ने बल दिया कि हम स्वतंत्र शांतिपूर्ण कूटनीति पर कायम रहकर चार वैश्विक पहलों के कार्यांवयन को बढ़ाएंगे, मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को बढ़ाएंगे और परिवर्तन तथा गड़बड़ी से भरे विश्व में अधिक निश्चितताएं और सकारात्मक ऊर्जा डालेंगे.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
एबीएम/