
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर . केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने करवा चौथ पर महिलाओं को बधाई एवं शुभकानाएं दी हैं.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट किया, “अखंड सौभाग्य एवं अटूट प्रेम के प्रतीक पावन पर्व करवा चौथ की सभी माताओं-बहनों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. भगवान चंद्र और करवा माता से प्रार्थना है कि सभी माताएं-बहनें सुखी रहें, उनके पति सुखी रहें और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का नव चंद्र हमेशा दमकता रहे.”
केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर लिखा, “समस्त मातृशक्ति को अखंड सौभाग्य के प्रतीक करवा चौथ के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह पर्व नारी शक्ति के स्नेह, त्याग और अटूट आस्था का प्रतीक है. यह पावन अवसर आप सभी के जीवन की मधुरता को और दृढ़ बनाए, यही कामना है.”
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में कहा, “प्रेम, विश्वास और अटूट समर्पण के पावन पर्व करवा चौथ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी का दांपत्य जीवन प्रेम, स्नेह और आपसी सम्मान से परिपूर्ण रहे. हर परिवार में सुख, समृद्धि और अखंड सौभाग्य बना रहे.”
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, “पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि, संपन्नता की कामना के व्रत पर्व करवाचौथ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह पर्व मातृशक्ति के समर्पण और तप का अद्भुत प्रतीक है, जो परस्पर सहयोग एवं मंगलमय जीवन के लिए अटूट विश्वास प्रकट करता है. आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हों, यही ईश्वर से प्रार्थना है.”
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “प्रेम, विश्वास और अखंड सौभाग्य के पावन पर्व करवा चौथ की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का यह पावन व्रत दांपत्य जीवन में परस्पर स्नेह, समर्पण और विश्वास का अनुपम प्रतीक है. चौथ माता और चंद्रदेव से प्रार्थना है कि सभी सुहागिनों का सुहाग अमर रहे और हर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य का वास हो.”
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट किया, “सभी माताओं एवं बहनों को करवा चौथ के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रेम, समर्पण और अटूट विश्वास का प्रतीक यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं नई ऊर्जा का संचार करे. ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी के दांपत्य जीवन में प्रेम और विश्वास सदैव बना रहे तथा हर घर में सुख-शांति का वास हो.”
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट किया, “अखंड सौभाग्य, अटूट प्रेम और समर्पण के पावन पर्व करवा चौथ की सभी माताओं और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं. मां भगवती से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे. हर मनोकामना पूर्ण हो और परिवारों में प्रेम व खुशहाली का वास रहे.”
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “प्रेम, विश्वास और अटूट रिश्तों को समर्पित पावन पर्व करवा चौथ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि यह मंगलमय अवसर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा दांपत्य जीवन प्रेम और विश्वास के साथ सदैव खुशहाल बना रहे.”
–
ओपी/वीसी