
मुंबई, 30 अक्टूबर . अभिनेता यश और उनका परिवार शुक्रवार को बेटे यथर्व का जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उनकी पत्नी राधिका पंडित ने बेटे को बधाई दी.
राधिका पंडित ने इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें यश और यथर्व के साथ बिताए गए उनके यादगार पल नजर आए. अभिनेत्री ने लिखा, “हमारे नन्हे से राजकुमार यथर्व को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं.”
राधिका पंडित की यह पोस्ट देखकर इंडस्ट्री के अन्य कलाकारों ने भी यथर्व को जन्मदिन की बधाई दी.
अभिनेत्री राधिका पंडित और यश की बात करें, तो दोनों की पहली मुलाकात 2007 में ‘नंदा गोकुला’ के सेट पर हुई थी. फिल्मों में साथ काम करते-करते दोनों अच्छे दोस्त बन गए और फिर डेट करने लगे, लेकिन कई सालों तक उन्होंने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा.
2016 में दोनों ने गोवा में सगाई की और उसी साल शादी कर ली. शादी के बाद दो रिसेप्शन रखे गए थे, एक दोस्तों और परिवार के लिए और दूसरा बेंगलुरु पैलेस में फैंस के लिए. उनके दो बच्चे हैं.
यश हाल ही में फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाया था. इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत नजर आई थीं.
बताया जा रहा है कि ‘टॉक्सिक’ का बजट 500 से 1,000 करोड़ रुपए था, जो इसे अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक बनाता है.
‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की कहानी राया नाम के एक खतरनाक गैंगस्टर और प्लेबॉय की जिंदगी पर आधारित है, जो अंडरवर्ल्ड में पावर में आता है और फिर उसका पतन होता है. सालों बाद उसे अपने ही बेटे रूमी का सामना करना पड़ता है, जो राया द्वारा उसे और उसकी मां को छोड़ने के बाद उससे बदला लेने की तैयारी करता है. भारी बजट और नकारात्मक प्रतिक्रियाओं की वजह से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी.
–
एनएस/एबीएम