
लाहौर, 31 अक्टूबर . लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे त्रिकोणीय वनडे सीरीज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है.
टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. हमें लगता है कि बाद में ओस होगी. हमारे पास चार तेज गेंदबाज भी हैं, और हम विकेट का जल्दी इस्तेमाल भी कर रहे हैं. शादाब की बीमार हैं, उनकी जगह टीम में फहीम अशरफ को शामिल किया गया है.”
शादाब खान का बाहर होना पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है. शादाब ने इसी टूर्नामेंट में ऐतिहासिक शतक लगाते हुए इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को जीत दिलायी थी. शादाब के बाहर होने से पाकिस्तान की गेंदबाजी और बल्लेबाजी कमजोर हुई है.
श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने कहा, “हमने पहले बैटिंग करने की तैयारी की थी. मुझे लगता है कि हर कोई जानता है कि पहली पारी में कैसे खेलना है. पिछले कुछ मैचों की तुलना में काफी अच्छी विकेट है. मुझे लगता है कि हर कोई पहले बैटिंग करने के लिए तैयार है. हमें अपनी टीम पर बहुत भरोसा है. खिलाड़ी हर स्थिति में अच्छा खेल रहे हैं. हर कोई अपना रोल निभाता है. उम्मीद है कि खिलाड़ी आज अच्छा खेलेंगे. एहसान मलिंगा नहीं खेल रहे हैं. महिश तिक्षाणा खेल रहे हैं.”
पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों ने ही टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है. ऐसे में मैच के रोमांचक होने की पूरी संभावना है.
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: अविष्का फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर, कप्तान), पवन रथनायके, सहान अराचिगे, जनिथ लियानागे, दासुन शनाका, दुनिथ वेल्लालेगे, महिश तिक्षाणा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका.
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: फखर जमान, माज सदाकत, बाबर आजम, साद बेग (विकेटकीपर), सलमान आगा, हसन नवाज, अराफात मिन्हास, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), नसीम शाह, हारिस रऊफ.
–
पीएके