जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

जम्मू, 31 अक्टूबर . जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी कर ली है. उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की जानकारी साझा की. उमर अब्दुल्ला ने इंस्टाग्राम पर निधि राजदान के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ”कल से एक नए सफर की शुरुआत हुई.” उन्होंने इस पोस्ट में निधि राजदान को भी टैग किया. उन्होंने एक्स पर भी इसकी पुष्टी की.

उमर अब्दुल्ला की इस घोषणा के बाद उनके जीवन का एक नया अध्याय शुरू हो गया है. उन्होंने शादी के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों और समर्थकों के साथ यह जानकारी साझा की. यह कदम Supreme Court द्वारा उमर अब्दुल्ला को उनकी अलग रह रहीं पत्नी पायल अब्दुल्ला से तलाक देने पर सहमति जताने के करीब तीन महीने बाद सामने आया है.

दरअसल, 31 जुलाई 2026 को Supreme Court ने उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला की शादी को समाप्त करने का आदेश दिया था. इस दौरान दोनों पक्षों ने अदालत को बताया था कि वे आपसी सहमति से वैवाहिक संबंध खत्म करने और लंबित विवादों का निपटारा करने पर सहमत हो गए हैं. दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज मामले भी वापस लेने पर सहमति जताई थी.

यह मामला Supreme Court तब पहुंचा था, जब उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें तलाक देने से इनकार कर दिया गया था. Supreme Court में सुनवाई के दौरान दंपति ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत आपसी सहमति से विवाह विच्छेद की मांग करते हुए संयुक्त आवेदन दाखिल किया था. दंपति की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अदालत को बताया था कि दोनों ने अपने मतभेद सुलझा लिए हैं और सभी विवादों को आपसी सहमति से खत्म करने पर सहमत हैं.

उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला की शादी वर्ष 1994 में हुई थी. दोनों की मुलाकात दिल्ली के ओबेरॉय होटल में काम करने के दौरान हुई थी. इस शादी से उनके दो बेटे जाहिर और जमीर हैं. दोनों वर्ष 2009 से अलग रह रहे थे. उमर अब्दुल्ला ने वर्ष 2011 में सार्वजनिक रूप से अलगाव की जानकारी दी थी. Supreme Court ने भी पहले सुनवाई के दौरान इस बात का उल्लेख किया था कि दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं.

–

डीएससी