
पटना, 15 जून . जदयू नेता राजीव रंजन ने फ्रांस दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण समेत कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
से बातचीत में राजीव रंजन ने कहा कि भारत का वैश्विक नेतृत्व जिस तरह से उभरा है, पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है. इसीलिए भारत की स्वीकार्यता बीते 12 वर्षों में काफी बढ़ी है.
जम्मू-कश्मीर एलओसी पर तनाव बढ़ने को लेकर राजीन रंजन ने कहा कि पाकिस्तान की हरकतें कभी सुधर नहीं सकतीं और एलओसी पर अक्सर युद्ध विराम की शर्तें पाकिस्तान की ओर से तोड़े जाने की बात सामने आती रही है. वक्त आने पर भारतीय सेना जवाब देती है. ऐसी घटनाओं पर भारतीय सेना की पैनी नजर बनी रहती है.
ओमान के पास डूबते जहाज से भारतीय क्रू मेंबर्स को बचाए जाने को लेकर राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि और राहत भरी खबर है. ऐसे वक्त में जब अनेक जहाजों पर हमले किए गए हैं और कई देशों के कर्मियों की मौतें हुई हैं, वैसी स्थिति में यह एक साहसिक अभियान था. हमें खुशी है कि हमारे लोग बच गए हैं.
रूसी तेल टैंकर पर कब्जा किए जाने पर राजीव रंजन ने कहा कि अब जिस तरह के हालात बन रहे हैं, उसके अनुसार वैश्विक शांति की दिशा में सभी को आगे बढ़ना चाहिए. युद्ध या युद्ध जैसे हालात लंबे वक्त तक बने रहते हैं तो ये अर्थव्यवस्था और मानवता के लिए शुभ संकेत नहीं हैं. इसीलिए किसी भी तरह के क्षेत्रिय तनाव हैं, उनका तार्किक समाधान ढूंढा जाना समय की मांग है.
घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अधीर रंजन के बयान पर राजीव रंजन ने कहा कि हैरानी इस बात की है कि विपक्ष के नेता जनमानस की भावनाओं को समझ नहीं पा रहे हैं. आज पूरी दुनिया में किसी के पास वैध कागज नहीं हैं तो उन्हें डिपोर्ट किया जाता है. अगर भारत में इस तरह की कार्रवाई की जा रही है तो कांग्रेस के नेताओं को भी इसका समर्थन करना चाहिए.
टीएमसी के बागी सांसदों को लेकर राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी (एनसीपीआई) त्रिपुरा की एक ऐसी पार्टी है जो एनडीए का हिस्सा है. अगर टीएमसी के सांसदों ने एनसीपीआई में विलय करने का तय किया है, तो इससे एनडीए की ताकत बढ़ेगी.
–
एसडी/पीएम