
बीजिंग, 16 जून . चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार की सुबह पेइचिंग में यात्रा पर आए म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग के साथ वार्ता की.
शी ने कहा कि चीन और म्यांमार के बीच भाइयों जैसी गहरी मित्रता है. चीन म्यांमार के संबंध का विकास करना अपनी पड़ोसी कूटनीति के अहम स्थान पर रखता है. चीन दूसरे के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप नहीं करने के सिद्धांत पर कायम रहता है. चीन म्यांमार द्वारा राष्ट्रीय प्रभुसत्ता व प्रादेशिक अखंडता का समर्थन करता है और म्यांमार की नई सरकार द्वारा सुरक्षा और विकास को तालमेल बनाकर राष्ट्रीय स्थिति के अनुरूप जनता के समर्थन प्राप्त सही विकास रास्ता निकालने का समर्थन करता है.
शी ने बल दिया कि चीन म्यांमार का विश्वसनीय दोस्त और साझेदार है. दोनों पक्षों को रणनीतिक स्थिरता बनाए रखकर एकता व समन्वय मजबूत करना चाहिए. चीन-म्यांमार आर्थिक गलियारा बेल्ट एंड रोड के सह निर्माण की फ्लैगशिप परियोजना है. दोनों पक्षों को सुरक्षा सुनिश्चित करने की पूर्व शर्त में अहम परियोजनाओं को आगे बढ़ाना चाहिए.
मिन आंग ह्लाइंग ने कहा कि म्यांमार और चीन की भाइयों जैसी मित्रता का लंबा इतिहास है. अब दोनों देश सुख-दुःख में साथ देने वाला साझा भविष्य वाले समुदाय निर्मित करने के नए चरण में बढ़ रहे हैं. म्यांमार चीन से लंबे समय से म्यांमार के विकास, स्थिरता, शांति और सुलह के लिए दी गई निस्वार्थ सहायता के प्रति आभारी है. म्यांमार चीन के साथ चौतरफा सहयोग मजबूत करने, म्यांमार चीन आर्थिक गलियारे का सह निर्माण करने और व्यापार व निवेश का स्तर उन्नत करने की प्रतीक्षा करता है.
वार्ता के बाद दोनों राष्ट्राध्यक्षों की उपस्थिति में दोनों पक्षों ने यातायात, जनजीवन आदि क्षेत्रों के अनेक सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
एबीएम/