“हमारे भीतर सांस ले रही थी एक नई दुनिया…” दिव्यांका त्रिपाठी शेयर की पुराने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें

मुंबई, 18 जून . टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया इन दिनों मातृत्व का आनंद ले रही हैं. हाल ही में मां बनीं दिव्यांका ने अपने फैंस के साथ एक बेहद खास पल शेयर की.

बुधवार रात दिव्यांका ने पति विवेक दहिया के साथ पुराने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने उस खास समय की यादों को बयां किया.

दिव्यांका ने लिखा, “दुनिया ने एक ऐसे कपल को देखा जो इंतजार कर रहा था, लेकिन हम अपने भीतर एक पूरी नई दुनिया लेकर चल रहे थे. कुछ यादें तब और भी खूबसूरत हो जाती हैं, जब आपको उनकी मंजिल का पता चल जाता है.”

शेयर की गई तस्वीरों में दिव्यांका और विवेक के बीच की खूबसूरत बॉन्डिंग साफ नजर आती है. एक तस्वीर में दिव्यांका, विवेक के कंधे पर सिर रखे दिखाई दे रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में विवेक दिव्यांका के माथे को चूमते हुए उनके बेबी बंप को थामे नजर आ रहे हैं.

फोटोशूट के दौरान दिव्यांका ने ऑफ-शोल्डर फिटेड ब्लैक गाउन पहना था. वहीं विवेक भी ब्लैक ब्लेजर, टी-शर्ट और ट्राउजर में उनके साथ परफेक्ट मैच करते नजर आए.

बता दें कि दिव्यांका और विवेक ने इसी साल मई महीने में जुड़वा बेटों का स्वागत किया है. मां बनने के बाद से दिव्यांका लगातार सोशल मीडिया और अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ अपनी नई जिंदगी की झलकियां साझा कर रही हैं.

हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में दिव्यांका ने अपने दोनों बेटों की अलग-अलग खूबियों के बारे में भी बताया. उन्होंने बड़े बेटे को टी1 और छोटे बेटे को टी2 नाम दिया है.

दिव्यांका ने कहा, “हमारा टी2 अटेंशन मैग्नेट है. उसे अपने आप सबका ध्यान मिल जाता है. वहीं हमारा टी1 बिल्कुल बड़े भाई जैसा है. टी1 श्रीराम जैसा है.”

उन्होंने बताया, “वह समय पर दूध पीता है, आराम करता है और मुझे बिल्कुल परेशान नहीं करता.”

अपने छोटे बेटे टी2 के बारे में बात करते हुए दिव्यांका ने कहा, “ये हमारे टी2 भाई हैं. थोड़ी देर बाद शरारतें शुरू कर देते हैं. इन्हें फीड चाहिए होती है और फीड लेते-लेते ही सो जाते हैं.”

वीकेयू/एएस