भाजपा की विचारधारा पंजाब में स्वीकार नहीं होगी: आप सांसद

चंडीगढ़, 22 जून . पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच बयानबाजी का दौर तेज हो गया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पंजाब दौरे को लेकर आम आदमी पार्टी से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने दावा किया कि भाजपा की दाल पंजाब में नहीं गलने वाली है.

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मोर्चा संभाल लिया है. वह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात कर रहे हैं.

उन्होंने सोमवार को ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया. भाजपा प्रमुख ने कहा कि पंजाब के युवाओं में ऊर्जा, नवाचार और आगे बढ़ने का संकल्प स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जो विकसित पंजाब के निर्माण की मजबूत आधारशिला है. पीएम मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति देश को आत्मनिर्भरता और विकास के नए आयामों की ओर अग्रसर कर रही है.

नितिन नवीन के पंजाब दौरे को लेकर आम आदमी पार्टी से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि भाजपा की नफरती सोच यहां पर सफल नहीं होगी.

आप सांसद ने से बातचीत में कहा कि भाजपा की राजनीति धर्म के आधार पर बांटने की है. वह आपसी भाईचारे में नफरत फैलाना ही चाहती है.

उन्होंने कहा कि नितिन नवीन भाजपा के प्रमुख हैं. हमें उम्मीद थी कि वे अपने दौरे के दौरान पंजाब के लिए स्पेशल पैकेज की बात करेंगे, किसानों की बात करेंगे और उनके अधिकार की बात करेंगे, लेकिन वह तो सिर्फ आम आदमी पार्टी को कोसते हुए ही नजर आए हैं.

उन्होंने दावा किया कि आज की भाजपा का कांग्रेसीकरण हो चुका है और जिस विचारधारा के साथ वह पंजाब आ रहे हैं, पंजाबी स्वीकार नहीं करेंगे.

आप सांसद ने भाजपा नेताओं के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जनता ने मान सरकार को पांच साल के लिए बहुमत दिया. हमने सारी गारंटी पूरी की है. एक हजार वाली गारंटी एक जुलाई से लागू हो जाएगी. हमारी सरकार जब सारी गारंटी पूरी करेगी तभी जनता के बीच जाएगी. पंजाब के लोगों की बेहतरी के लिए हम लोग काम करते हैं और आगे भी करते रहेंगे.

पंजाब सरकार महिलाओं के खाते में एक जुलाई से सहायता राशि देने वाली है. सरकार दावा कर रही है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम है.

हालांकि, महिलाओं को मिलने वाली राशि पर भाजपा नेताओं का दावा कि चुनाव नजदीक है, इसलिए सरकार पैसे बांटने वाली है.

डीकेएम/डीकेपी