
कोलकाता, 12 जुलाई . पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी की छात्र विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की एक बैठक हुई. अभाविप केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य शुभब्रत अधिकारी ने बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से एक मेगा रैली बुलाई जानी है. 14 जुलाई को ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के मौके पर कोलकाता अभाविप की तरफ से मेगा रैली का आह्वान किया गया है, जिसमें 10 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होने वाले हैं.
से बातचीत में शुभब्रत अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही एक मेगा अभियान का भी आह्वान किया गया है, जिसमें छात्र हर कैंपस में जाएंगे. ‘वंदे मातरम’ का नारा हर कैंपस तक पहुंचाना अभाविप का संकल्प है. उसे साकार करने के लिए हमने इसका आह्वान किया है.
उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में हम इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने वाले हैं. टीएमसी के नेताओं के लिए हमारे इस कार्यक्रम में कोई जगह नहीं है. हम बस उन्हें यह संदेश देना चाहते हैं कि पूरे कैंपस में अब लोकतांत्रिक व्यवस्था है. वे अपना कार्यक्रम कर सकते हैं, लेकिन अभाविप में उनके लिए कोई जगह नहीं है.
उन्होंने कहा कि हम यह नहीं चाहते कि कैंपस में दलगत राजनीति घुसे. अभाविप दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करता है. लंबे समय बाद कैंपस में शिक्षा का माहौल बना है और हम इसे बनाए रखने की पूरी कोशिश करेंगे. आने वाले समय में हम छात्र संघ चुनाव की भी मांग करेंगे.
उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी संपत्ति को तोड़ना और जलाना गलत है. ऐसा करने वालों पर कार्रवाई होती है तो हम उसका स्वागत करते हैं.
एबीवीपी की तरफ से भव्य शोभायात्रा और छात्रों की विशाल रैली के संबंध में दक्षिण बंगाल प्रांतीय कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. ये कार्यक्रम एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस, राष्ट्रीय छात्र दिवस और ‘वंदे मातरम’ रचना की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने हैं.
कोलकाता में यह कॉन्फ्रेंस राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी की उपस्थिति में हुई. इस दौरान केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य शुभब्रत अधिकारी, प्रदेश मंत्री नीलकंठ भट्टाचार्य, प्रदेश मीडिया समन्वयक अनंत बारुई और कोलकाता नगर मंत्री स्वाधीन हलदर सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए.
–
एएमटी/वीसी