बंगाल चुनाव : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा में पहुंचे लोगों का ऐलान, ‘इस बार ‘दीदी’ का जाना तय’

कुल्टी, 21 अप्रैल . पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के कुल्टी में विक्टोरिया वेस्ट स्कूल ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. इस दौरान लोगों ने से बातचीत की और मौजूदा टीएमसी और ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा में पहुंचीं रीना तांती ने से बात करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बने. भाजपा की सरकार बनने से ही सुविधाएं मिलेंगी. हम लोगों के क्षेत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आए. हमें बहुत अच्छा लग रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री की रैली के लिए बड़ी संख्या में लोग आए और भाजपा के लिए समर्थन जताया.

केंद्रीय गृह मंत्री की जनसभा में पहुंचीं बीना चौधरी ने समाचार एजेंसी से कहा कि केंद्र सरकार की महिलाओं की तरक्की के लिए चलाई जा रही योजनाएं काफी मददगार हैं. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया. हम चाहते हैं कि भाजपा सरकार आए तो महिलाओं के लिए कुछ अच्छा करे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अच्छे हैं. ममता बनर्जी क्या कह रही हैं, इससे मतलब नहीं है?

जनसभा में पहुंचीं काजल कुमारी ने समाचार एजेंसी से कहा कि इस बार भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के नेता बंगाल की जनता को समय दे रहे हैं, बंगाल आकर बताने की कोशिश कर रहे हैं कि आगे अच्छा होने वाला है.

जनसभा में पहुंचे ओम प्रकाश राम ने कहा कि इस बार परिवर्तन होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि 15 साल के अत्याचार, भ्रष्टाचार, दुराचार और संदेशखाली, मुर्शिदाबाद, आरजी कर, लॉ कॉलेज, और दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज में हमारी बहनों की इज्जत के साथ जो खिलवाड़ किया गया, उसका जवाब अब ममता बनर्जी को मिलेगा. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ेगा और बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी.

जनसभा में पहुंचे बंशीधर पांडेय ने कहा कि इस बार ‘दीदी’ का जाना तय है. जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है. हम लोग भाजपा की सरकार बनाएंगे.

एसडी/एबीएम