
मुंबई, 6 अगस्त . इमरान हाश्मी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन-2’ के मेकर्स ने गुरुवार को ट्रेलर रिलीज कर दिया है. इस ट्रेलर के जरिए अभिनेता इमरान हाशमी ने शिवम के किरदार से वापसी की है.
1 मिनट 25 सेकंड का ट्रेलर उन सभी दर्शकों के सवालों का जवाब देता है जो 2 दशकों से ‘आवारापन’ को पसंद करते आए था. इस बार शिवम के अंदर पहले से ज्यादा दर्द, गुस्सा और एक ऐसा मकसद है, जिसे कोई रोक नहीं सकता. ट्रेलर में शिवम के बदले और माफी की दुनिया देखने को मिलती है. इसमें शिवम के चेहरे पर भारी जख्म देखने को मिल रहे हैं. इमरान का ये परफॉर्मेंस याद दिलाता है कि ये किरदार 20 साल से लोगों के दिलों में क्यों बसा हुआ है. फिल्म में शबाना आजमी, दिशा पाटनी, पुराण गब्बी, अनिरुद्ध रावल, सुरेंद्र विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार भी अहम रोल में हैं.
अभिनेत्री दिशा पाटनी जारा के किरदार में फिल्म में नजर आई हैं, जो कहानी में एक नई कड़ी या इमोशनल डायमेंशन लेकर आती हैं. शबाना आजमी नफीसा के रोल में हैं. दमदार एक्शन से भरपूर फिल्म में म्यूजिक भी कमाल का है, जिसने ‘आवारापन 2’ की कहानी को गहराई से छुआ है.
इस फिल्म का म्यूजिक मिथुन, जीत गांगुली, अमाल मलिक, अंकित सचदेव और वासिफ अहमद ने दिया है. गाने सईद कादरी, रश्मि विराग, अखिल सचदेवा और सचिन सिंह चंदेल ने लिखे हैं.
ट्रेलर में रिलीज किया गया गाना ‘तेरा मेरा रिश्ता’, को मिथुन ने कंपोज किया है और साज भट्ट और सुबोध शर्मा ने गाया है. इमरान हाशमी के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी. नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में इमरान हाशमी (शिवम मलिक के रूप में) और दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
मुकेश भट्ट और विशेष फिल्म्स ‘आवारापन 2’ को प्रस्तुत कर रहे हैं. नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है और बिलाल सिद्दीकी ने लिखा है. ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
–
एनएस/वीसी