
मुंबई, 28 अप्रैल . लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पलों को एन्जॉय कर रही हैं. वह जल्द ही मां बनने वाली हैं और अपने फैंस के साथ खास पल साझा करती रहती हैं.
इस बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अभिनेत्री नेहा मर्दा के साथ नजर आ रही हैं. इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
ये वीडियो नेहा मर्दा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. इसमें वह और दिव्यांका त्रिपाठी एक पुराने मशहूर गाने ‘कभी आर कभी पार लागा तीरे नजर’ के नए ट्रैक पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. दोनों एक्ट्रेस बैठकर ही गाने की धुन पर स्टेप्स मैच करती नजर आ रही हैं. इस दौरान उनके चेहरे की खुशी साफ झलक रही है.
वीडियो में दिव्यांका ने बेबी पिंक कलर का कुर्ता पहना हुआ है और उनका बेबी बंप भी साफ दिखाई दे रहा है. वह बेहद प्यारे अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. वहीं नेहा मर्दा भी उनके साथ मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रही हैं.
कुछ दिन पहले नेहा मर्दा ने दिव्यांका से मुलाकात की थी. उस दौरान उन्होंने दिव्यांका को भगवान कृष्ण की एक सुंदर प्रतिमा भेंट की थी. माना जा रहा है कि दोनों किसी खास काम के सिलसिले में मिली थीं. इस मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं.
19 मार्च को ‘गुड़ी पड़वा’ के खास मौके पर दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी. इस खबर के सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें ढेरों बधाइयां दीं. यह कपल शादी के करीब 11 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहा है.
लव स्टोरी की बात करें तो दिव्यांका ‘ये है मोहब्बतें’ के दौरान विवेक दहिया को दिल दे बैठी थीं. विवेक से उनकी मुलाकात एक्टर पंकज भाटिया ने कराई थी. इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला चला और दोनों प्यार में पड़ गए. दोनों ने 8 जुलाई 2016 को शादी की थी. उन्होंने चंडीगढ़ और मुंबई में रिसेप्शन भी रखा.
–
पीके/वीसी