भाजपा सरकार अल्पसंख्यकों पर कर रही अत्याचार, बढ़ रहा अन्याय : अजय राय

लखनऊ, 7 सितंबर . सहारनपुर मस्जिद मामला, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने प्रतिक्रिया दी. अजय राय ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार कर रही है.

सहारनपुर में मस्जिद ढहाए जाने पर अजय राय ने से बातचीत में कहा, “भाजपा सरकार लगातार अल्पसंख्यकों पर अन्याय और अत्याचार कर रही है. सरकार समाज के लोगों को भड़काने की कोशिश कर रही है. भाजपा और आरएसएस को राजनीतिक फायदा पहुंचाने के लिए सरकार काम कर रही है. इसी साजिश के तहत कई मस्जिदें तोड़ी गईं, जिसमें सहारनपुर की 100 साल पुरानी मस्जिद भी है. भाजपा और आरएसएस के लोग पूरे प्रदेश को दंगे में झोकना चाहते हैं.”

अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार ने अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए मस्जिद तोड़ी है. अखिलेश के इस बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “कांग्रेस पार्टी मुस्लिम समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है. जहां पर मुस्लिम समाज के खिलाफ अत्याचार-अन्याय होगा, वहां कांग्रेस पार्टी साथ देगी. भाजपा सरकार ने जानबूझकर मस्जिद को तोड़ा है.”

बसपा प्रमुख मायावती के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, “वह बस एक कमरे में बैठकर सलाह दे रही हैं. मायावती जी, बाहर आइए. जेन-जी के बीच जाइए और देखिए कि बच्चों के साथ क्या हो रहा है. कल दिल्ली में जो हुआ, उसे देखिए, साउथ कैंपस के बाहर एक बिल्डिंग गिर गई. उसके नीचे कितने बच्चे दबे, कितने बच्चों की मौत हुई और उनकी मदद किसने की? कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने मौके पर पहुंचकर मदद की. बचाव कार्य के दौरान बसपा का कोई कार्यकर्ता नजर नहीं आया. जंतर-मतर पर बैठे जेन-जी से भी मायावती मिलने नहीं पहुंची थीं. कमरे से बाहर निकलकर युवाओं और दलितों की समस्याओं को समझें और आवाज उठाएं. दलितों पर लगातार अत्याचार हो रहा है लेकिन मायावती ने एक बार भी बयान नहीं दिया. मायावती भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रही हैं.”

ओपी/पीएम