कांग्रेस परिवार से आगे नहीं बढ़ पाई, भाजपा के आरोपों का बीएल वर्मा ने किया समर्थन

नई दिल्‍ली, 29 जून . केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेशेल्स यात्रा, भाजपा अध्‍यक्ष नितिन नवीन के कांग्रेस पर हमले, पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित यूसीसी बिल और राम मंदिर चंदे से जुड़े विवाद पर अखिलेश यादव की टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की.

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेशेल्स यात्रा को ऐतिहासिक बताया. उन्‍होंने कहा कि देशभर के राष्‍ट्र पीएम मोदी को सर्वोच्‍च सम्‍मान देने का काम कर रहे हैं. यह खुद में एक रिकॉर्ड है. यह महज प्रधानमंत्री मोदी का सम्‍मान नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ जनता का सम्‍मान है. यह हमारे देश के लिए गौरव की बात है.

भाजपा अध्‍यक्ष नितिन नवीन के कांग्रेस पर हमले का बीएल वर्मा ने समर्थन किया. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी परिवार से आगे नहीं बढ़ पाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में नेशन फर्स्‍ट की भावना से भारतीय जनता पार्टी काम करती है. वहीं कांग्रेस गांधी परिवार से ऊपर नहीं उठ पाती है.

पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित यूसीसी बिल को लेकर उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को बहुत शुभकामनाएं देना चाहता हूं. वह पश्चिम बंगाल की जनता के हितों को ध्‍यान में रखकर ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं. यूसीसी बिल बड़ा फैसला है, मैं सीएम को बधाई देता हूं.

केंद्रीय मंत्री ने अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर चढ़ावे से जुड़े विवाद पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की. उन्‍होंने कहा कि सपा नेता अखिलेश यादव ने लगातार राम मंदिर का विरोध किया है. उन्‍होंने श्रीराम में आस्‍था को हमेशा नकारने का काम किया है.

उन्‍होंने कहा कि सपा सरकार में निहत्‍थे कारसेवकों पर गोली चलाई गई. ऐसे में मंदिर में चढ़ावे पर टिप्‍प्‍णी करने का कोई हक नहीं है. चढ़ावा मामले की जांच एसआईटी कर रही है. दोषियों पर कार्रवाई जरूर होगी.

एएसएच/वीसी