
नई दिल्ली, 19 सितंबर . डर्बीशायर पुलिस ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स से जुड़े मामले की जांच बंद कर दी है. जांच बंद होने के बाद कार्स पर कोई चार्ज नहीं लगा लगेगा.
मामले की पूछताछ में पता चला कि कथित रूप से पीड़ित कोई शिकायत नहीं करना चाहता था. इसी वजह से कोई आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई. पुलिस ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि डर्बी सिटी सेंटर में हमले की रिपोर्ट की जांच बंद कर दी गई है.
पुलिस जांच पूरी होने के बाद, कार्स अब क्रिकेट रेगुलेटर की जांच का सामना करेंगे.
23 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें ब्रायडन कार्स की हथकड़ी पहने हुए फुटेज सामने आई थी. कार्स को डर्बी के वार्डविक में मॉली मैलोन्स में अधिकारियों को बुलाए जाने के बाद नशे में होने और बदतमीजी के शक में गिरफ्तार किया गया था. बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था.
घटना के समय कार्स घरेलू क्रिकेट में डरहम के लिए खेल रहे थे. वह पाकिस्तान के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा थे. घटना के बाद कार्स को इंग्लैंड टीम से बाहर कर दिया गया था. वह पाकिस्तान के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाए थे. उस समय डर्बीशायर पुलिस ने कार्स से जुड़े विवाद के जांच की बात कही थी. विवाद की वजह से श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से भी कार्स बाहर हो गए थे.
पिछले सप्ताह इंग्लैंड के व्हाइट बॉल कोच ब्रेंडन मैक्कुलम ने कहा था कि कार्से को मैदान के बाद अपने व्यवहार को ठीक रखने की जरूरत है. उन्हें डर्बी की घटना की वजह बने मामलों पर काम करना चाहिए और सही तरीके से रीसेट करने के लिए समय लेना चाहिए.
कार्से डर्बी की घटना के बाद से काउंटी चैंपियनशिप में डरहम के लिए खेल रहे हैं, लेकिन इस राउंड में वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ मैच में नहीं खेले.
–
पीएके