
बीजिंग, 8 सितंबर . चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में चीनी प्रवक्ता ने नेपाल को चीन द्वारा दी जा रही आपदा राहत सहायता की नवीनतम प्रगति के बारे में जानकारी दी.
चीनी प्रवक्ता ने कहा कि नेपाल में आपदा राहत कार्यों में सहयोग देने के लिए, चीन से चौथी खेप की आपातकालीन सहायता सामग्री आज सुबह रवाना हुई, जिसमें बचाव परिवहन, प्रकाश व्यवस्था और शवों के अंतिम संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री शामिल है.
चीनी समाज के विभिन्न क्षेत्रों ने भी नेपाल को सक्रिय रूप से सहायता प्रदान की है. चीन ग्रामीण विकास फाउंडेशन ने नेपाल के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जाकर अस्थायी आश्रय स्थल स्थापित किए हैं और आपदा पीड़ितों को जीवनयापन की आवश्यक सामग्री और बुनियादी चिकित्सा सेवाएं प्रदान की हैं. नेपाल-चीन उद्यम संघ ने हाल ही में नेपाल को पहली खेप की आपदा राहत कोष सौंपी है.
प्रवक्ता ने यह भी कहा कि इस भीषण आपदा के समय, चीन नेपाल के साथ खड़ा रहेगा और दोनों मिलकर कठिनाइयों को दूर करने में सहयोग करेंगे.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
एबीएम/