‘छोशी’ पत्रिका महासचिव शी चिनफिंग का एक महत्वपूर्ण लेख प्रकाशित करेगी

बीजिंग, 30 अप्रैल . चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति की पत्रिका ‘छोशी’ का 9वां अंक, जो 1 मई को प्रकाशित होगा, उसमें सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीनी राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग का एक महत्वपूर्ण लेख प्रकाशित होगा, जिसका शीर्षक है “20वीं सीपीसी केंद्रीय समिति के चौथे पूर्ण सत्र की भावना का अध्ययन और कार्यान्वयन करने के लिए प्रांतीय और मंत्रिस्तरीय स्तर पर अग्रणी अधिकारियों के लिए आयोजित संगोष्ठी में दिया गया भाषण”.

लेख में इस बात पर जोर दिया गया है कि हमें पंचवर्षीय योजनाओं को तैयार करने और लागू करने के महत्व को पूरी तरह से समझना चाहिए. पंचवर्षीय योजनाओं को तैयार करना और लागू करना सीपीसी के नेतृत्व को बनाए रखने, प्रमुख कार्यों पर संसाधनों को केंद्रित करने, रणनीतिक मुद्दों को सक्रिय रूप से संबोधित करने और हमारे प्रयासों की निरंतरता को बनाए रखने में सहायक है.

लेख में इस बात पर जोर दिया गया है कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में हो रहे नए बदलावों को गहराई से समझना आवश्यक है. चीन का विकास एक ऐसे दौर से गुजर रहा है जहां रणनीतिक अवसर, जोखिम और चुनौतियां एक साथ मौजूद हैं, और अनिश्चितताएं और अप्रत्याशित कारक बढ़ रहे हैं. यह स्थिति का समग्र आकलन है.

लेख में इस बात पर जोर दिया गया है कि हमें आधुनिक औद्योगिक प्रणाली का निर्माण पूरी गंभीरता से करना चाहिए. हमें नए विकास स्वरूप के निर्माण में तेजी लाकर रणनीतिक पहल को अपने हाथ में लेना चाहिए. हमें समन्वित आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना चाहिए. हमें आर्थिक और सामाजिक विकास में सीपीसी की क्षमता और नेतृत्व के स्तर को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

एबीएम/