
बीजिंग, 6 अगस्त . चीनी राष्ट्रीय फिल्म प्रशासन के निर्देशन में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और हूपेई प्रांत के वुहान शहर की स्थानीय सरकार ने 5 अगस्त को सीएमजी फिल्म संस्कृति कार्निवल का आयोजन किया.
इस मौके पर सीएमजी के उप महानिदेशक यू च्वुनशंग ने कहा कि फिल्म उद्योग का उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाने और मजबूत सांस्कृतिक देश के निर्माण में सहायता करने के लिए सीएमजी ने फिल्म संस्कृति कार्निवल आदि कार्यक्रम लॉन्च किए. आशा है कि वुहान के साथ फिल्म संस्कृति कार्निवल के आयोजन के जरिए फिल्म उद्योग, पर्यटन और अर्थव्यवस्था का विकास बढ़ाया जाएगा.
वहीं, वुहान शहर के पार्टी सचिव शंग युएछुन ने कहा कि वुहान में फिल्म बाजार विशाल है. पिछले साल दर्शकों ने 2 करोड़ 45 लाख 30 हजार बार सिनेमाघर जाकर फिल्म देखीं. बॉक्स ऑफिस की कमाई 97 करोड़ युआन से अधिक थी, जो देश में आठवें स्थान पर था. वुहान फिल्म संस्कृति कार्निवल के मौके पर फिल्म प्लस खपत को बढ़ाएगा, ताकि फिल्म उद्योग का विकास बढ़ सके.
फिल्म संस्कृति कार्निवल के उद्घाटन समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया. संबंधित अधिकारियों और मीडिया, फिल्म व उद्यमों के प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
एबीएम/